Motorola One Power बिक रहा है 2,000 रुपये सस्ते में

Motorola One Power आम तौर पर 14,999 रुपये में बिकता है। लेकिन ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर यह 12,999 रुपये में ही उपलब्ध है।

Motorola One Power बिक रहा है 2,000 रुपये सस्ते में
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है Motorola One Power
  • Motorola One Power की बैटरी 5,000 एमएएच की है
  • Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
विज्ञापन
ऐसा प्रतीत होता है कि Motorola One Power की कीमत 2,000 रुपये कम की गई है। मोटोरोला ब्रांड के इस फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह कटौती स्थाई है या अस्थाई। याद रहे कि मोटोरोला वन पावर को बीते साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। 15,999 रुपये में लॉन्च हुए Motorola One Power का सिर्फ एक वेरिएंट है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। लेकिन 2019 में कंपनी ने इस फोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की थी।

Motorola One Power आम तौर पर 14,999 रुपये में बिकता है। लेकिन ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर यह 12,999 रुपये में ही उपलब्ध है। यह साफ नहीं है कि दाम में कटौती स्थाई है या अस्थाई। इस संबंध में हमने कंपनी को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा। सितंबर 2018 में लॉन्च किए गए मोटोरोला वन पावर की कीमत 15,999 रुपये थी। बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए कंपनी ने इसकी कीमत 1,000 रुपये कम करने का फैसला किया।
 

Motorola One Power स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला वन पावर में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है। इसका भी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 5000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Decent build quality
  • Supplied Turbocharger
  • कमियां
  • Low-light camera performance could be better
  • No video stabilisation
  • Lacks dual 4G
  • Heavy and bulky
डिस्प्ले6.20 इंच
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »