Motorola ने Google के साथ साझेदारी में नया Motorola One Power स्मार्टफोन मार्केट में उतारा है। इसकी भिड़ंत Nokia 6.1 Plus, Asus ZenFone Max Pro M1 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro जैसे लोकप्रिय फोन से है। नए मोटोरोला हैंडसेट में है कितना दम? आइए जानें
Motorola One Power की कीमत है 15,999 रुपये
![]()
![]()
![]()
Motorola One Power के कैमरा सैंपल को फुल-साइज़ में देखने के लिए टैप करें
दिन की रोशनी में वन पावर तेज़ी से सीन को परखकर शॉट के लिए कैमरे को तैयार कर देता है। हम डेलाइट में वन पावर के कैमरे से अच्छी डिटेल वाली तस्वीरें कैपचर करने में सफल रहे। मैक्रोज़ शॉट में इसे हमारी चाहत के हिसाब से फोकस करने में दिक्कत हुई, जिस वजह से हमें कई बार स्क्रीन पर टैप करना पड़ा। लेकिन फोकस कर लेने के बाद कैमरे ने शार्प तस्वीरें लीं। कम रोशनी में कैमरा परफॉर्मेंस गिर जाती है। फोटो में शार्पनेस के साथ डिटेल की कमी रहती है। नाइट मोड उपलब्ध है। लेकिन फोन अपने आप इस मोड को एक्टिव नहीं करता। इस मोड को इस्तेमाल में लाने के लिए आपको सेटिंग्स में जाकर बार-बार बदलाव करना होगा। नाइट मोड में तस्वीरें ज़्यादा शार्प और बेहतर डिटेल के साथ आती हैं।
पोर्ट्रेट मोड में सेकेंडरी डेप्थ सेंसर काम में आता है। आप बैकग्राउंड ब्लर का स्तर तय कर सकते हैं। हमारे द्वारा लिए गए पोर्ट्रेट शॉट में एज डिटेक्शन बढ़िया था और ये कहीं से भी अप्राकृतिक नहीं लगे। सेल्फी कैमरे ने अच्छी सेल्फी ली। कम रोशनी में सेल्फी फ्लैश काम का फीचर साबित होता है। फोन में एक ब्यूटिफिकेशन टॉगल है। जो आउटपुट को स्मूथ करता है। सेल्फी कैमरे के लिए भी ऑटो एचडीआर मोड उपलब्ध है। Motorola ने सेल्फी कैमरे के साथ डेप्थ इफेक्ट भी दिया है। आप यहां भी बैकग्राउंड ब्लर का स्तर तय कर पाएंगे। तस्वीरें अच्छी आती हैं। लेकिन एज डिटेक्शन औसत रहता है। आप प्राइमरी कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे और सेल्फी कैमरे से 1080 पिक्सल तक के। वीडियो स्टेबलाइज़ेशन नहीं होने के कारण आउटपुट शेकी रहता है।
हमारा फैसला
Motorola One Power को बिल्कुल सही वक्त पर मार्केट में उतारा गया है। खासकर इसकी कीमत को देखते हुए। इसकी बिल्ड क्वालिटी अच्छी है और यह प्योर स्टॉक एंड्रॉयड पर चलेगा। फोन की सबसे अहम खासियत है 5000mAh की बड़ी बैटरी। नए एंड्रॉयड वन प्रोग्राम हिस्सा होने के कारण इस फोन को तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट और दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट मिलने की गारंटी है। लेकिन इसमें डुअल 4जी नहीं है, जो कीमत को देखते हुए चौंकाने वाला फैसला है। कुल मिलाकर, One Power एक हरफनमौला हैंडसेट है। यह उन लोगों को खासा भाएगा जो इस सेगमेंट में स्टॉक एंड्रॉयड के साथ दमदार बैटरी लाइफ चाहते हैं।
हालांकि, One Power के लिए मुश्किलें भी बड़ी हैं। इसी हार्डवेयर के साथ आने वाले Nokia 6.1 Plus और Asus ZenFone Max Pro M1 मजबूत चुनौती देंगे। नोकिया के फोन में आपको बेहतर बिल्ड क्वालिटी मिलेगी और यह भी एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। दूसरी तरफ, ZenFone Max Pro M1 में ज़्यादा रैम मिलते हैं और यह तीनों में सबसे सस्ता भी है। पावर यूज़र के लिए Xiaomi Mi A2 (रिव्यू) बना है जिसकी कीमत (16,999 रुपये) थोड़ी ज़्यादा है। लेकिन यह पावरफुल हार्डवेयर और बेहतर कैमरे के साथ आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास