Amazon Prime Day Sale: ₹45000 सस्ता मिल रहा Galaxy S25 Ultra 5G, OnePlus N6 और Redmi Turbo 5 की बंपर गिरी कीमत

Amazon पर Amazon Prime Day Sale शुरू हो गई है। इस सेल में एक्सिस बैंक और एसबीआई कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।

Amazon Prime Day Sale: ₹45000 सस्ता मिल रहा Galaxy S25 Ultra 5G, OnePlus N6 और Redmi Turbo 5 की बंपर गिरी कीमत

Photo Credit: Amazon

Amazon Prime Day Sale में जबरदस्त डील्स मिल रही हैं।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • OnePlus N6 में 8000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Redmi Turbo 5 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट से लैस है।
विज्ञापन

Amazon पर Amazon Prime Day Sale शुरू हो गई है। इस सेल में एक्सिस बैंक और एसबीआई कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा अमेजन पे आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक भी मिल सकता है। वहीं अमेजन पे लेटर से 10 प्रतिशत कैशबैक भी पा सकते हैं। आज हम सेल के दौरान स्मार्टफोन पर मिलने वाले 5 बेस्ट ऑप्शन की बात कर रहे हैं, जिन पर बैंक डिस्काउंट, कूपन डिस्काउंट और कैशबैक का लाभ मिल रहा है। आइए स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Amazon प्राइम डे 10वीं वर्षगांठ डील

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 84,999 रुपये में लिस्ट किया गया है जो कि बीते साल जनवरी में 1,29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से करीब 45 हजार रुपये सस्ता मिल रहा। इसके अलावा अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है।

OnePlus N6
OnePlus N6 का 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट 23,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 23,499 रुपये हो जाएगी। इस फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 120Hz डिस्प्ले, मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस है।

Redmi Turbo 5
Redmi Turbo 5 का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। सेल के दौरान कूपन ऑफर से सीधे 2000 रुपये की बचत हो रही है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 35,999 रुपये हो जाएगी। इस फोन में 100W हाइपर चार्ज सपोर्ट के साथ 7540mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट से लैस है। इस फोन में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है।

iQOO 15R
iQOO 15R का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। सेल के दौरान कूपन ऑफर से सीधे 4000 रुपये की बचत हो रही है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 45,999 रुपये हो जाएगी। यह फोन 7600mAh की बैटरी से लैस किया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट दिया गया है।

Nothing Phone (3)
Nothing Phone (3) का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 41,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% कैशबैक पा सकते हैं। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन के रियर में तीन 50 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। वहीं 1.5K+ रेजोल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED फ्लेक्सिबल LTPS डिस्प्ले मिलती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  5. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  6. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  7. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  8. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  10. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »