Amazon Prime Day सेल शुरू, इन स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट

Amazon Prime Day 2018 सेल का आगाज़ हो गया है। अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए आयोजित यह खास सेल 36 घंटे चलेगी। हमने आपकी सुविधा के लिए अमेज़न प्राइम डे सेल के पहले दिन स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर की सूची तैयार की है...

Amazon Prime Day सेल शुरू, इन स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 8 पर मिल रही है बंपर छूट
  • Vivo ब्रांड के स्मार्टफोन 3,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध हैं
  • HDFC Bank के क्रेडिट व डेबिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट
विज्ञापन
Amazon Prime Day 2018 सेल का आगाज़ हो गया है। अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए आयोजित यह खास सेल 36 घंटे चलेगी। अगर आप अमेज़न की वेबसाइट से कुछ सस्ता खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो बता दें कि सेल 17 जुलाई की मध्यरात्रि 12 बजे खत्म हो जाएगी। भारत में ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर यह दूसरी प्राइम डे सेल आयोजित हो रही है। आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, अमेज़न सेल में मोबाइल, टैबलैट, लैपटॉप और स्टोरेज डिवाइस सस्ते में उपलब्ध कराए गए हैं। यूज़र चाहें तो एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इस छूट के लिए कम से कम 3,000 रुपये की खरीदारी करनी होगी। 50,000 रुपये तक की खरीदारी पर 1,750 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। 50,000 रुपये से ज़्यादा की खरीदारी पर इस बैंक के कार्ड के साथ 1,750 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट तो मिलेगा ही साथ में 8,250 रुपये कैशबैक दिए जाएंगे।

हमने आपकी सुविधा के लिए अमेज़न प्राइम डे सेल के पहले दिन स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर की सूची तैयार की है...

Honor 7X के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इस फोन की कीमत हाल ही में कम की गई थी। इसे 14,999 रुपये में बेचा जाता है।

19,999 रुपये वाले Huawei P20 Lite को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

OnePlus 6 रेड एडिशन की बिक्री शुरू हो गई है। इसे 39,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। एक्सचेंज में अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है।

अमेज़न प्राइम मेंबर के पास Redmi Y2 खरीदने का दो मौका होगा। इसकी पहली फ्लैश सेल 16 जुलाई को दोपहर 1 बजे आयोजित हुई। फोन को 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल में उपलब्ध कराया जाएगा।

Samsung Galaxy Note 8 प्रीमियम हैंडसेट को 55,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। आम तौर पर इस फ्लैगशिप हैंडसेट की कीमत 67,900 रुपये रही है।

Samsung Galaxy On7 Prime का 64 जीबी मॉडल 11,990 रुपये में बेचा जा रहा है। याद रहे कि इस फोन 14,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह 4 जीबी रैम के साथ आता है।

Vivo ब्रांड के स्मार्टफोन 3,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध हैं। इसके अलावा एक्सचेंज में अतिरिक्त 6,000 रुपये की छूट दी जा रही है। अगर आप हाल ही में लॉन्च किए गए Moto G6 खरीदने के लिए पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं तो 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। Moto E5 Plus के साथ अतिरिक्त छूट 1,000 रुपये की है। Oppo ब्रांड के फोन भी सस्ते में बिक रहे हैं, छूट 4,000 रुपये तक की है। इसके अलावा एक्सचेंज में 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। चुनिंदा Huawei स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये तक की छूट है और ये बिना ब्याज़ वाले विकल्प के साथ उपलब्ध हैं।

इसके अलावा Amazon Prime Day सेल में प्राइम मेंबर टेलीविज़न सेट, लैपटॉप, अमेज़न के अपने इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट, पावर बैंक, डिजिटल कैमरे और स्मार्ट वॉच पर छूट पा सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon Prime Day, Amazon Prime Day 2018, Amazon
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »