दो 50MP कैमरे, 5000mAh बैटरी वाले Nothing स्मार्टफोन पर 11 हजार का बंपर डिस्काउंट

Nothing के बीते साल जुलाई में लॉन्च हुए Nothing Phone 2a Plus पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

दो 50MP कैमरे, 5000mAh बैटरी वाले Nothing स्मार्टफोन पर 11 हजार का बंपर डिस्काउंट

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 2a Plus में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Nothing Phone 2a Plus में 6.7 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • Nothing Phone 2a Plus में MediaTek Dimensity 7350 Pro 5G प्रोसेसर है।
  • Nothing Phone 2a Plus में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Nothing के बीते साल जुलाई में लॉन्च हुए Nothing Phone 2a Plus पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप यह फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद हो सकता है। इस वक्त अमेजन पर इस फोन पर भारी कीमत में कटौती के लाभ प्रदान कर रहा है। ग्राहक ई-कॉमर्स साइट से खरीदे के दौरान बैंक ऑफर के जरिए अतिरिक्त बचत भी पा सकते हैं। इसके अलावा अन्य भी भी शामिल हैं। आइए Phone 2a Plus पर मिल रहे डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Nothing Phone 2a Plus Offers, Discount


Nothing Phone 2a Plus का 8GB RAM और 256GB वेरिएंट अमेजन पर 19,882 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर के मामले में एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 7% इंस्टेंट डिस्काउंट (1 हजार रुपये तक) पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 18,882 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 18,600 रुपये तक बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ इस बात पर निर्भर करता है कि एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल कौन सा है। यह फोन बीते साल जुलाई में 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से 11,117 रुपये तक सस्ता मिल रहा है।


Nothing Phone 2a Plus Features, Specifications


Nothing Phone 2a Plus में 6.7 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,412 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा-कोर 4nm MediaTek Dimensity 7350 Pro 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.6 पर काम करता है। डाइमेंशन की बात करें तो Phone 2a Plus की लंबाई 161.7 मिमी, चौड़ाई 76.3 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 190 ग्राम है। इस फोन में 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप के लिए Phone 2a Plus के रियर में f/1.88 अपर्चर, EIS और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, वाई-फाई 6 डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • Fast wired charging
  • Good battery life
  • Capable cameras
  • No Bloatware
  • कमियां
  • Limited IP rating
  • No charger in the box
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंशन 7350 प्रो
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो की लेटेस्ट खबरें hindi.gadgets 360 पर और हमारे CES 2026 पेज पर देखें

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में मौजूदगी बढ़ाएगी Tesla, बेंगलुरु में खुलेगा कंपनी का तीसरा शोरूम
  2. iQOO Z11 Turbo में होगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 15 जनवरी को लॉन्च
  3. CMF Headphone Pro हुआ भारत में लॉन्च: Rs 8 हजार से कम में Hi-Res ऑडियो, 100 घंटे की बैटरी और ANC भी!
  4. आपको 10 मिनट में नहीं मिलेगी सामान की डिलीवरी, सरकार ने Blinkit, Zomato को दी टाइम लिमिट हटाने की हिदायत 
  5. Poco M8 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. 2026 Tata Punch फेसलिफ्ट हुई लॉन्च: टेक अपग्रेड्स, डिजाइन अपडेट्स और नया इंजन ऑप्शन, कीमत 5.59 लाख से शुरू
  7. Samsung Galaxy A07 5G हुआ लॉन्च: जानें 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाले बजट सैमसंग फोन की कीमत
  8. Flipkart Republic Day Sale 2026: 17 जनवरी को शुरू होगी बड़ी सेल! अर्ली डील्स से लेकर बैंक ऑफर्स तक, जानें सब कुछ
  9. Apple की टॉप स्पॉट पर वापसी! 14 साल बाद Samsung को दी सीधी मात, जानें बाकी ब्रांड्स का हाल
  10. Top TV Deals: 55-इंच 4K टीवी लेने का सही टाइम! Rs 40 हजार के अंदर हैं सभी डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »