50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Nothing Phone 2a Plus लॉन्च, कीमत और फीचर्स

Nothing Phone 2a Plus में 6.7 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,412 पिक्सल है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Nothing Phone 2a Plus लॉन्च, कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 2a Plus में 6.7 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Nothing Phone 2a Plus में 6.7 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • Nothing Phone 2a Plus में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Nothing Phone 2a Plus में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Nothing ने आज भारतीय बाजार में Nothing Phone 2a Plus स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Phone 2a Plus में MediaTek Dimensity 7350 Pro 5G प्रोसेसर और दो 50 मेगापिक्सल रियर कैमरे दिए गए हैं। AMOLED डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Nothing Phone 2a Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nothing Phone 2a Plus Price


कीमत की बात की जाए तो Nothing Phone 2a Plus के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 7 अगस्त से उपलब्ध होगा।


Nothing Phone 2a Plus Specifications


Nothing Phone 2a Plus में 6.7 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,412 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 394ppi पिक्सल डेंसिटी, 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर 4nm MediaTek Dimensity 7350 Pro 5G प्रोसेसर के साथ Mali-G610 MC4 GPU है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.6 पर काम करता है। कंपनी नए फोन के लिए 3 साल के एंड्रॉइड अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा करती है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.88 अपर्चर, 10x डिजिटल जूम और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल सैमसंग GN9 1/1.57-इंच कैमरा और दूसरा 114-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 50 मेगापिक्सल सैमसंग JN1 1/2.76 इंच कैमरा है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सैमसंग JN1 सेल्फी कैमरा है। Nothing के इस फोन में 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 161.7, चौड़ाई 76.3, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 190 ग्राम है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, वाई-फाई 6 डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस, 360-डिग्री एंटीना और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसमें लीनियर हैप्टिक मोटर है। अन्य फीचर्स में हाई-डेफिनिशन माइक्रोफोन और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर शामिल हैं। Phone 2a Plus IP54-रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • Fast wired charging
  • Good battery life
  • Capable cameras
  • No Bloatware
  • कमियां
  • Limited IP rating
  • No charger in the box
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंशन 7350 प्रो
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  7. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  8. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  10. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »