मोटो जी4 और मोटो जी4 प्ले स्मार्टफोन मिल रहे हैं सस्ते में

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2016 12:32 IST
ख़ास बातें
  • अमेज़न इंडिया पर मोटो जी4 प्ले पर 1,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है
  • वहीं मोटो जी4 पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है
  • ये दोनों फोन टर्बो चार्जिंग सपोर्ट के साथा आते हैं
मोटोरोला के फोन खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए अच्छी ख़बर है। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न इंडिया लेनोवो की मोटो जी4 सीरीज़ के चुनिंदा स्मार्टफोन की खरीद पर 2,000 रुपये की छूट दे रही है।

अमेज़न इंडिया पर मोटो जी4 का 16 जीबी और 32 जीबी वेरिएंट खरीदने पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है। जबकि मोटो जी4 प्ले खरीदने पर ग्राहकों को कैशबैक के तौर पर 1,000 रुपये का अमेज़नडॉटइन गिफ्ट कार्ड मिलेगा। इस गिफ्ट कार्ड का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट की खरीदारी करने के लिए किया जा सकता है।

मोटो जी4 प्ले की कीमत 8,999 रुपये है जिसे अमेज़न के ताजा ऑफर के तहत 1,000 रुपये के कैशबैक के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं मोटो जी4 प्ले (16 जीबी वेरिएंट) की कीमत 10,499 रुपये है जो 2,000 रुपये की छूट के साथ 8,499 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। वहीं मोटो जी4 का 32 जीबी वेरिएंट (एमआरपी- 11,999 रुपये) भी 2,000 रुपये की छूट के साथ 9,999 रुपये में उपलब्ध है।
 

याद दिला दें, मोटो जी4 के भारत में जून में 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। इस फोन में सभी स्पेसिफिकेशन मोटो जी4 प्लस जैसे ही हैं। लेकिन इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। और रियर कैमरा लेज़र ऑटोफोकस के बिना 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5.5 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर, डुअल सिम सपोर्ट और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी है। इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है जो टर्बो चार्जिंग के साथ आती है।
Advertisement

वहीं मोटो जी4 प्ले स्मार्टफोन को सितंबर में लॉन्च किया गया। इस फोन में 5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) एचडी डिस्प्ले है। फोन में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर है यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। फोन को पावर देने के लिए 2800 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good screen
  • Decent performance
  • Near-stock Android
  • Good battery life
  • Bad
  • Average camera performance
  • No fingerprint sensor
  • Not worth the price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.