Amazon Great Freedom Day Sale: ₹22,350 सस्ता मिल रहा सबसे स्लिम iPhone

Amazon Freedom Day Sale आज से शुरू हो गई है और एक से बढ़कर एक डील्स मिल रही हैं।

Amazon Great Freedom Day Sale: ₹22,350 सस्ता मिल रहा सबसे स्लिम iPhone

Photo Credit: Apple

iPhone Air में 6.5 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • iPhone Air में 6.5 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले है।
  • iPhone Air में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • iPhone Air में एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

Amazon Great Freedom Day Sale आज से शुरू हो गई है और एक से बढ़कर एक डील्स मिल रही हैं। अगर आप आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम सबसे स्लिम आईफोन iPhone Air की बात कर रहे हैं जो कि ई-कॉमर्स साइट पर फ्रीडम सेल के दौरान भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। iPhone Air में एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको iPhone Air पर मिलने वाले डिस्काउंट, ऑफर और प्रभावी कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iPhone Air Price & Offers

iPhone Air का 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹97,900 में लिस्ट किया गया है, जबकि यह आईफोन बीते साल सितंबर में 1,19,900 रुपये में लॉन्च किया गया था वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% (₹1250 तक) इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹96,650 हो जाएगी। यह आईफोन लॉन्च कीमत की तुलना में करीबन ₹22,350 सस्ता मिल रहा है।

iPhone Air Features & Specifications

iPhone Air में 6.5 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2736x1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस आईफोन में एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। यह आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए iOS 26 पर काम करता है। वहीं धूल, पानी और छींटों से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए फेस आईडी दिया गया है।

कैमरा सेटअर की बात करें तो iPhone Air के रियर में ƒ/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए  ƒ/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन के मामले में Air की लंबाई 156.2 मिमी, चौड़ाई 74.7 मिमी, मोटाई 5.64 मिमी और वजन 165 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ई-सिम सपोर्ट और एनएफसी शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp को खतरा! AI एजेंट के जरिए हैकर्स कर सकते हैं बड़ा नुकसान
  2. Amazon Great Freedom Day Sale में ₹40 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 Ultra 5G
  3. Amazon Great Freedom Day Sale: ₹20000 वाले स्मार्टफोन पर गजब डिस्काउंट, मिल रहे सस्ते
  4. AI से भारत जैसे देशों में नौकरियां जाने का खतरा कम! टेक्नोलॉजी को मिलेगी नई उड़ान ...
  5. Amazon Great Freedom Day Sale: ₹22,350 सस्ता मिल रहा सबसे स्लिम iPhone
  6. TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
  7. Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »