₹12000 महंगा होने वाला है iPhone 17, Pro Max की भी बढ़ेगी कीमत! खाली हो रहे स्टॉक?

iPhone 17 Pro Max समेत iPhone 17 सीरीज जल्द ही 12 हजार रुपये तक महंगी हो सकती है।

₹12000 महंगा होने वाला है iPhone 17, Pro Max की भी बढ़ेगी कीमत! खाली हो रहे स्टॉक?

iPhone 17 सीरीज के दाम भारत में जल्द ही 12 हजार रुपये तक बढ़ने की खबर है।

ख़ास बातें
  • iPhone 17 सीरीज जल्द ही 12 हजार रुपये तक महंगी हो सकती है।
  • iPhone 17 का प्राइस ₹82,990 से बढ़कर ₹94,990 हो सकता है।
  • यह बढ़ोत्तरी अगस्त के पहले हफ्ते में ही देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

iPhone 17 फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपका पसंदीदा फोन आपको 10 हजार से 12 हजार रुपये महंगा खरीदना पड़े तो इस खबर पर ध्यान दें। Apple कथित तौर पर जल्द ही अपनी लेटेस्ट iPhone सीरीज iPhone 17 के दामों में बढ़ोत्तरी करने जा रही है। अगर ऐसा होता है तो एपल की iPhone 17 सीरीज के फोन 12 हजार रुपये तक महंगे हो सकते हैं। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल के साथ ही iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमतें भी बढ़ने वाली हैं। आइए जानते हैं विस्तार से कितनी बढ़ सकती हैं iPhone 17 सीरीज की कीमतें। 

iPhone 17 Pro Max समेत iPhone 17 सीरीज जल्द ही 12 हजार रुपये तक महंगी हो सकती है। जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने दावा किया है कि Apple अपनी iPhone 17 सीरीज के स्मार्टफोन्स महंगे करने जा रही है। यह बढ़ोत्तरी अगले ही महीने, यानी अगस्त में देखने को मिल सकती है। टिप्स्टर ने कहा है कि iPhone 17 का प्राइस ₹82,990 से बढ़कर ₹94,990 हो सकता है। यह बढ़ोत्तरी अगस्त के पहले हफ्ते में ही देखने को मिल सकती है। 

iPhone 17 सीरीज के अन्य मॉडल्स भी महंगे हो सकते हैं। इनमें iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी शामिल बताया गया है। इन दोनों ही प्रो मॉडल्स की कीमत भी 12 हजार रुपये तक बढ़ाई जा सकती है। iPhone 17 Pro वर्तमान में 1,34,900 रुपये में लिस्ट किया जाता है। इस लिहाज से इसकी कीमत 1,46,990 रुपये हो सकती है। iPhone 17 Pro Max को खरीद के लिए 1,49,900 रुपये में लिस्ट किया जाता है। अगर बढ़ोत्तरी की बात सच साबित होती है तो अगले महीने से यह फोन आपको 1,62,000 रुपये के लगभग की कीमत में मिलना शुरू हो सकता है। 

iPhone 17 सीरीज प्राइस बढ़ोत्तरी को लेकर Apple की ओर से अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा या पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए कंपनी की ओर से पुष्टि हुए बिना इस खबर को पूरी तरह से सच नहीं माना जाना चाहिए। लेकिन जिस तरह से Apple ने हाल ही में अपने MacBook और iPad की कीमतें बढ़ाईं थीं, iPhone 17 सीरीज की कीमतें बढ़ने की बात भी सच साबित होने की पूरी संभावना है। क्योंकि ग्लोबल लेवल पर कम्पोनेंट्स की शॉर्टेज के चलते लगातार स्मार्टफोन की कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है। Apple भी इससे अछूती नहीं रह सकती है। 

टिप्स्टर की मानें तो कंपनी ने भारत में सप्लाई चेन बाधित होने की जानकारी दी है। भारत में वर्तमान में iPhone 17 सीरीज के मॉडल्स की उपलब्धता में कमी बनी हुई है। एपल का कहना है कि नया स्टॉक अगले हफ्ते तक आने वाला है। ऐसे में खबरें ये भी आ रही हैं कि लोग iPhone 17 खरीदने के लिए दौड़ पड़े हैं। बढ़ती कीमतों की अफवाहों के बीच स्टॉक खाली होने की बातें सामने आ रही हैं। अब देखना होगा कि सीरीज की कीमतें बढ़ने की खबर की पुष्टि Apple कब तक करती है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • The boldest redesign since the iPhone X
  • Bright and stunning display
  • A19 Pro under the hood guarantees excellent performance
  • Massive camera upgrade
  • Video quality gets a much-needed bump
  • Centre Stage camera at the front changes selfie game on iPhones forever
  • Improved charging speed
  • कमियां
  • Aluminium body picks up scratches
  • Expensive
  • Heavier than the 16 Pro Max
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरApple A19 Pro
फ्रंट कैमरा18-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
ओएसआईओएस 26
रिज़ॉल्यूशन1320x2868 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »