Amazon Great Freedom Day Sale: ₹20000 वाले स्मार्टफोन पर गजब डिस्काउंट, मिल रहे सस्ते

आज से Amazon Freedom Day Sale शुरू हो गई है, जिसमें स्मार्टफोन से लेकर टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, ईयरबड्स और स्मार्टवॉच आदि पर डिस्काउंट मिल रहा है।

Amazon Great Freedom Day Sale: ₹20000 वाले स्मार्टफोन पर गजब डिस्काउंट, मिल रहे सस्ते

Photo Credit: Amazon

Amazon Freedom Day Sale शुरू हो गई है।

ख़ास बातें
  • OnePlus N6x का 4GB/64GB वेरिएंट अमेजन पर ₹18,999 में लिस्टेड है।
  • iQOO Z11 Lite 44W 5G का 4GB/128GB वेरिएंट अमेजन पर ₹19,499 में लिस्ट है।
  • Samsung Galaxy M17 5G का 4GB/128GB वेरिएंट अमेजन पर ₹16,999 में लिस्ट है।
विज्ञापन

आज से Amazon Great Freedom Day Sale शुरू हो गई है, जिसमें स्मार्टफोन से लेकर टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, ईयरबड्स और स्मार्टवॉच आदि पर डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम सबसे ₹20,000 में आने वाले स्मार्टफोन्स की बात कर रहे हैं जो कि ई-कॉमर्स साइट पर फ्रीडम सेल के दौरान भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। आइए ₹20,000 वाले स्मार्टफोन्स पर मिललने वाले डिस्काउंट, ऑफर और प्रभावी कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iQOO Z11 Lite 44W 5G
iQOO Z11 Lite 44W 5G का 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹19,499 में लिस्ट है। कूपन ऑफर से ₹500 की बचत हो रही है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% (₹1250 तक) इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹17,749 हो जाएगी। iQOO Z11 Lite 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है।

OnePlus N6x
OnePlus N6x का 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹18,999 में लिस्ट किया गया है। सेल में बैंक ऑफर के मामले में HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% (₹1250 तक) इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹17,749 हो जाएगी। OnePlus N6x में 7000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 120Hz डिस्प्ले से लैस है। इसमें 5300mm2 कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। यह मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी से भी लैस है।

Realme Narzo 100 Lite 5G
Realme Narzo 100 Lite 5G का 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹15,499 में लिस्टेड है। सेल में बैंक ऑफर की बात की जाए तो Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹464 तक कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹15,035 हो जाएगी। Narzo 100 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 144Hz अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले से लैस किया गया है। इसमें ऑक्टा कोर चिपसेट भी दिया गया है।

Samsung Galaxy M17 5G
Samsung Galaxy M17 5G का 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹16,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹509 तक कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹16,499 हो जाएगी। Samsung Galaxy M17 5G में 50 मेगापिक्सल का OIS कैमरा दिया गया है। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास विकट्स से लैस है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग दी गई है।

iQOO Z10 Lite 5G
iQOO Z10 Lite 5G का 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹16,999 में लिस्ट है। कूपन ऑफर से ₹500 की बचत हो रही है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% (₹1250 तक) इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹15,249 हो जाएगी। iQOO Z10 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का सोनी एआई कैमरा दिया गया है। वहीं यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस से भी लैस है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »