अल्काटेल आइडल 4 स्मार्टफोन गुरुवार को होगा लॉन्च

अल्काटेल आइडल 4 स्मार्टफोन गुरुवार को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • अल्काटेल आइडल 4 फरवरी में लॉन्च हुआ था
  • इस स्मार्टफोन को एक वीआर हेडसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा
  • अल्काटेल आइडल 4 में 3 जीबी रैम है
विज्ञापन
अल्काटेल ने इस साल की शुरुआत में हुए प्री-एमडब्ल्यूसी इवेंट में आइडल 4 और आइडल 4एस स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। ख़ास बात है कि अल्काटेल से अल्काटेल वनटच रीब्रांडिंग के बाद लॉन्च हुए ये कंपनी के पहले स्मार्टफोन थे। अब, कंपनी ने भारत में गुरुवार को होने वाले अल्काटेल आइडल 4 स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं।

अल्काटेल आइडल 4 को भारत में वीआर हेडसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। और कंपनी का कहना है कि इसी के साथ कंपनी वीआर स्पेस में कदम रखेगी। अल्काटेल ने इवेंट के लिए भेजे गए प्रेस इनवाइट में अल्काटेल ने कहा, ''अनोखे डिज़ाइन वाला आइडल 4 स्मार्टफोन से हर तरह की ऑग्युमेंटेड मल्टीमीडिया अनुभव बेहतर होगा।''
 

अल्काटेल आइडल 4 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में 5.2 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस एलटीपीएस डिस्प्ले है। आइडल 4 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू और 3 जीबी रैम है। इस फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो, अल्काटेल आइडल 4 में टच फोकस और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। इस फोन में फ्रंट फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। यह स्मार्टफोन एक रियल-टाइम फेस ब्यूटिफिकेशन फ़ीचर के साथ आता है।

अल्काटेल आइडल 4 का डाइमेंशन 147x72.5x7.1 मिलीमीटर और वज़न 135 ग्राम है। इस फोन में 2610 एमएएच की बैटरी है और यह क्विक चार्ज 2.0 सपोर्ट करती है। इस डिवाइस की कीमत लॉन्च के समय 279 यूरो (करीब 20,100 रुपये) रखी गई थी। लेकिन अभी भारत में अल्काटेल ने इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2610 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »