• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • डेली 2GB डाटा + अनलिमिटेड कॉलिंग, Disney+ Hotstar VIP के सब्सक्रिप्शन से लैस है ये प्लान

डेली 2GB डाटा + अनलिमिटेड कॉलिंग, Disney+ Hotstar VIP के सब्सक्रिप्शन से लैस है ये प्लान

डाटा, कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट के अलावा, आपको एयरटेल के इस प्लान में Disney+ Hotstar VIP के रूप में ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन फ्री प्राप्त होता है। खास बात यह है कि यह सब्सक्रिप्शन पूरे सालभर के लिए उपलब्ध होगा।

डेली 2GB डाटा + अनलिमिटेड कॉलिंग, Disney+ Hotstar VIP के सब्सक्रिप्शन से लैस है ये प्लान
ख़ास बातें
  • Airtel के इस प्लान की वैधता 365 दिन तक की है
  • साथ ही आप पूरे साल रोज़ाना 100 एसएमएस मुफ्त भेज सकते हैं
  • प्लान के तहत मिलेगा कुल मिलाकर 730 जीबी डाटा
विज्ञापन
समय के साथ यूज़र्स की डिमांड भी बदलती जाती है, पहले लोग अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा बेनेफिट वाले रीचार्ज प्लान से निश्चिंत हो जाया करते थे। लेकिन अब यूज़र्स के लिए केवल डाटा और कॉलिंग बेनेफिट ही काफी नहीं है। अब वह ऐसे प्लान की तलाश में रहते हैं, जिनमें उन्हें बाकि बेनेफिट्स के साथ ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त हो। ताकि उन्हें अपने इंटरटेनमेंट के लिए अलग से ओटीटी प्लान का सब्सक्रिप्शन ने लेना पड़े। ऐसे में आपकी सहुलियत के लिए हमने एक ऐसा रीचार्ज प्लान ढूंढकर निकाला है, जो कि डाटा, कॉलिंग और ओटीटी प्लेटफॉर्म के रूप में आपको Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है। हालांकि, खास बात यह है कि इस प्लान में मिलने वाले हर बेनेफिट की वैलिडिटी 365 यानी कि 1 साल की है। ऐसे में एक बार प्लान एक्टिवेट कराने के बाद आपको सालभर तक दूसरे रीचार्ज की टेंशन नहीं होगी। आइए अब जानते हैं इस प्लान से जुड़ी सभी जानकारी।

Airtel के इस प्लान की वैधता 365 दिन तक की है, जिसके तहत आपको प्लान के सभी बेनेफिट सालभर प्राप्त होंगे। बात यदि बेनेफिट्स की करें, तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा प्राप्त होती है, जिसमें आप किसी भी नेटवर्क पर सालभर फ्री वॉयस कॉल कर सकते हैं। कॉलिंग के अलावा, प्लान में आपको डेली 2GB डाटा का एक्सेस प्राप्त होता है, सालभर की वैधता के साथ आपको इस प्लान के तहत कुल मिलाकर 730GB डाटा इस्तेमाल के लिए मुहैया कराया जाता है। साथ ही आप पूरे साल रोज़ाना 100 एसएमएस मुफ्त भेज सकते हैं।

डाटा, कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट के अलावा, आपको एयरटेल के इस प्लान में Disney+ Hotstar VIP के रूप में ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन फ्री प्राप्त होता है। खास बात यह है कि यह सब्सक्रिप्शन पूरे सालभर के लिए उपलब्ध होगा। डिज़नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन के साथ यूज़र्स को लाइव स्पोर्ट्स, हॉटस्टार स्पेशल्स, फिल्में, डिज़्नी+ फिल्में और स्टार टीवी शो आदि का एक्सेस प्राप्त होता है।

अब बात यदि प्लान की कीमत की करें, तो यह Airtel का सबसे महंगा डेली डाटा रीचार्ज प्लान है जिसकी कीमत 2,698 रुपये है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel rs 2, 698 recharge plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »