iPhone 16 के बाद इंडोनेशिया में पिक्‍सल स्‍मार्टफोन्‍स की सेल भी बंद, क्‍या है वजह? जानें

इंडोनेशिया में उन स्‍मार्टफोन्‍स की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जो गूगल की पैरंट कंपनी अल्‍फाबेट ने बनाए हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 नवंबर 2024 21:11 IST
ख़ास बातें
  • इंडोनेशिया में पिक्‍सल स्‍मार्टफोन्‍स की सेल पर बैन
  • नियमों का पालन नहीं करने का आरोप
  • आईफोन 16 की बिक्री को भी रोका जा चुका है

गूगल ने इस मामले पर कहा है कि उसके पिक्सल स्‍मार्टफोन फिलहाल इंडोनेशिया में ऑफ‍िशियल डिस्‍ट्रीब्‍यूट नहीं किए गए हैं।

इंडोनेशिया में उन स्‍मार्टफोन्‍स की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जो गूगल की पैरंट कंपनी अल्‍फाबेट ने बनाए हैं। कुछ दिनों पहले ही इस देश ने iPhone 16 की सेल पर भी बैन लगाया था। दरअसल, इंडोनेश‍िया में ऐसे नियम हैं, जिनके तहत देश में स्‍मार्टफोन बेचने वाली कंपनी को कम से कम 40 फीसदी पुर्जे स्‍थानीय स्‍तर पर मैन्‍युफैक्‍चरिंग करने होते हैं। गूगल ने इस नियम का पालन नहीं किया। ऐपल भी इस नियम को तोड़ रही थी, जिस वजह से दोनों कंपनियों को उनके स्‍मार्टफोन सेल करने से रोका गया है।  

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल के पिक्सल फोन की सेल पर रोक लगाई गई है। उद्योग मंत्रालय के प्रवक्ता फेबरी हेंड्री एंटोनी एरीफ ने गुरुवार को कहा कि हम इन नियमों को इसलिए आगे बढ़ा रहे हैं ताकि इंडोनेशिया में सभी निवेशकों के लिए निष्पक्षता हो। गूगल के प्रोडक्‍ट हमारी तय की गई योजना का पालन नहीं करते हैं, इसलिए उन्हें यहां नहीं बेचा जा सकता है। 

वहीं गूगल ने इस मामले पर कहा है कि उसके पिक्सल स्‍मार्टफोन फिलहाल इंडोनेशिया में ऑफ‍िशियल डिस्‍ट्रीब्‍यूट नहीं किए गए हैं। ध्‍यान देने वाली बात है कि इंडाेनेशिया ने सिर्फ बिक्री पर रोक लगाई है। देश में लोग पिक्‍सल फोन्‍स और आईफोन्‍स का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। लेकिन उन्‍हें अपनी डिवाइसेज को बाहर से मंगवाना होगा। 

सरकार का कहना है कि लोग विदेशों से गूगल पिक्सल फोन खरीद सकते हैं, बशर्ते वो जरूरी टैक्‍सों का भुगतान करें। इसके अलावा इन फोन्‍स को डिएक्‍ट‍िवेट करने पर विचार किया जा रहा है, जो इंडोनेशिया में अवैध रूप से बेचे गए हैं। 
Advertisement

यह रोक ऐसे समय में लगाई गई है, जब एक सप्ताह पहले इंडोनेशिया ने कहा था कि उसने लोकल कंटेंट रूल्‍स का पालन नहीं करने के कारण iPhone 16 की देश में बिक्री पर रोक लगा दी है। वैसे भी इंडोनशियाई मार्केट में ये टॉप कंपनियां नहीं हैं। वहां ओपो और सैमसंग के स्‍मार्टफोन्‍स सबसे ज्‍यादा इस्‍तमेाल किए जाते हैं। 
Advertisement

इंडोनेशिया टेक्‍नॉलजी के लिहाज से प्रमुख मार्केटों में एक है। वहां की बड़ी आबादी टेक-सेवी है। यह देश टेक से जुड़े इन्‍वेस्‍टमेंट्स के लिए भी दुनिया का प्रमुख मार्केट बन गया है। हालांकि इंडोनेशियाई सरकार के फैसले को कई लोग "छद्म" संरक्षणवाद बता रहे हैं। उनका मानना है कि इस तरह के कदमों से उपभोक्‍ताओं को नुकसान होता है और निवेशकों का भरोसा भी कम होता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: google, Pixel Smartphones, Iphone 16, Indonesia, ban
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.