• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरे वाला Samsung Galaxy A52 5G फोन लॉन्च से पहले गलती से ऑनलाइन लिस्ट, कीमत हुई लीक

64MP कैमरे वाला Samsung Galaxy A52 5G फोन लॉन्च से पहले गलती से ऑनलाइन लिस्ट, कीमत हुई लीक

Samsung Galaxy A52 5G फोन PLN 1900 (लगभग 35,800 रुपये) की कीमत में लिस्ट था, लेकिन जैसे कि लिस्टिंग की खबर सामने आई इसे रिमूव तुरंत हटा दिया गया।

64MP कैमरे वाला Samsung Galaxy A52 5G फोन लॉन्च से पहले गलती से ऑनलाइन लिस्ट, कीमत हुई लीक

Amazon Germany पर भी लिस्ट हुआ Samsung Galaxy A52 5G फोन

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52 5G फोन Snapdragon 750G चिपसेट से लैस हो सकता है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए52 4जी फोन में मिल सकता है Snapdragon 720G चिपसेट
  • फोन में मिलेगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Samsung Galaxy A52 5G ऑनलाइन रिटेलर्स के जरिए लीक हुआ है, जिसके माध्यम से स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी सामने आई है। गैलेक्सी ए52 फोन पिछले लम्बे वक्त से सुर्खियों में छाया हुआ है। हम अब तक इस स्मार्टफोन से संबंधित कई लीक्स भी देख चुके हैं, जिसमें इसके रिटेल बॉक्स की अनबॉक्सिंग वीडियो भी शामिल है। वहीं, अब गैलेक्सी ए52 5जी फोन गलती से पॉलिश और जर्मन रिटेलर के माध्यम से ऑनलाइन लिस्ट हुआ था, जिसके जरिए स्मार्टफोन की कीमत आधिकारिक लॉन्च से पहले सामने आ गई है। Samsung ने 17 मार्च को एक इवेंट का आयोजन किया है, जिसमें कंपनी कई स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है इसमें गैलेक्सी ए52 5जी फोन भी शामिल हो सकता है।
 

Samsung Galaxy A52 5G leaked price

Samsung Galaxy A52 5G फोन PLN 1900 (लगभग 35,800 रुपये) की कीमत में लिस्ट था, लेकिन जैसे कि लिस्टिंग की खबर सामने आई इसे रिमूव तुरंत हटा दिया गया। यह फोन Amazon Germany पर भी स्पॉट किया गया था, जहां इसकी कीमत 449.28 Euros (लगभग 38,900 रुपये) के साथ लिस्ट थी। कीमत के अलावा, डिवाइस के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी इस लिस्टिंग में सामने आई। हालांकि, अमेज़न लिस्टिंग थर्ड पार्टी सेलर द्वारा पोस्ट की गई थी, तो ऐसे में यह कितनी विश्वसनीय है इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।
 

Samsung Galaxy A52 5G specifications (rumoured)

कीमत के अलावा, स्पेसिफिकेशन की बात करें तो पॉलिश रिटेल वेबसाइट के अनुसार गैलेक्सी ए52 फोन 6.5 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट प्राप्त होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे की तरफ क्वाड कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 5-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। फोन में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया होगा।

Samsung Galaxy A52 5G फोन Snapdragon 750G चिपसेट से लैस होगा।  फोन के 5जी वेरिएंट में 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। वहीं, बैटरी 4,500 एमएएच की होगी, जिसके साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग विकल्प मिलेगा। वहीं, दूसरी ओर 4जी वेरिएंट को लेकर कहा जा रहा है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy A52 5G, Samsung Galaxy A52

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »