48MP कैमरा, 4800mAh बैटरी, 120Hz डिस्‍प्‍ले के साथ Honor X9 लॉन्‍च

Honor X9 की कीमत के बारे में फ‍िलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

48MP कैमरा, 4800mAh बैटरी, 120Hz डिस्‍प्‍ले के साथ Honor X9 लॉन्‍च

Honor X9 स्‍मार्टफोन को Honor X30 के ग्‍लोबल वर्जन के रूप में लाया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में 6.81 इंच का IPS LCD पैनल है
  • यह फुल एचडी+ रेजॉलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है
  • फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा है
विज्ञापन
इंडियन स्‍मार्टफोन मार्केट में ऑनर (Honor) ने खुद को कुछ समेटा हुआ है, लेकिन कंपनी अपने होम मार्केट चीन समेत कई देशों में प्रोडक्‍ट लॉन्‍च कर रही है। इस महीने की शुरुआत में हमने आपको बताया था कि कंपनी ने सऊदी अरब में Honor X8 को लॉन्‍च किया है। यह स्‍मार्टफोन स्‍नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस है। अब कंपनी ने एक और डिवाइस Honor X9 को अनवील किया है। इसे मलयेशिया में लाया गया है। Honor X9 कई खूबियों के साथ आती है, जिनमें 120Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट वाला डिस्‍प्‍ले शामिल है। फोन में स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है, जो Honor X8 के मुकाबले अच्‍छा अपग्रेड है। इसे 4800mAh बैटरी और 48 मेगापिक्‍सल के ट्रिपल कैमरा सेटअप से पैक किया गया है। 

Honor X9 की कीमत क्‍या है, इस बारे में फ‍िलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। सेल शुरू होने पर यूजर्स इसे 
मिडनाइट ब्लैक, टाइटेनियम सिल्वर और ओशन ब्लू जैसे कलर ऑप्‍शन में खरीद सकेंगे। यह भी खबरें हैं कि कंपनी बहुत जल्‍द Honor X7 को ग्‍लोबल मार्केट्स में उतार सकती है। यह चीन में पेश किए गए Honor X30i का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है। वहीं, Honor X9 स्‍मार्टफोन को Honor X30 के ग्‍लोबल वर्जन के रूप में लाया गया है। यह पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्‍च किया गया था। 

बात करें Honor X9 के फीचर्स की, तो फोन में 6.81 इंच का IPS LCD पैनल है, जिसके बीच में पंच-होल है। यह 1080 x 2388 पिक्सल का फुल एचडी+ रेजॉलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा है, जबक‍ि बैक पैनल में 48 मेगापिक्सल के मेन सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल ही डेप्‍थ कैमरा दिया गया है। 

जैसा कि हमने आपको बताया Honor X9 को स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर की ताकत मिलती है। इसे 8 जीबी रैम और 182 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट है। डिवाइस एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर मैजिक यूआई 4.2 की लेयर पर चलता है। इसमें 4,800mAh की बैटरी है, जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्‍योरिटी के नजरिए से य‍ह डिवाइस फेस अनलॉक के अलावा साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर के साथ आती है। डुअल सिम स्‍लॉट इसमें दिया गया है। यह 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करती है, जो आज यूजर्स की प्रमुख डिमांड है। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.81 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4,800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1,080x2,388 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »