16GB रैम 5000mAh बैटरी से लैस होगा OnePlus 11 Pro फोन! सभी स्पेसिफिकेशन हुए लीक

OnePlus 11 Pro को दो कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया जा सकता है - 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 16GB रैम + 256GB स्टोरेज।

16GB रैम 5000mAh बैटरी से लैस होगा OnePlus 11 Pro फोन! सभी स्पेसिफिकेशन हुए लीक

OnePlus 11 Pro को 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 16GB रैम + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • OnePlus 11 Pro कथित तौर पर Android 13 पर चलेगा
  • फोन में 6.7-इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है
  • फोन Qualcomm के अपकमिंग Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट से हो सकता है लैस
विज्ञापन
OnePlus 11 Pro के स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन सामने आए हैं। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड द्वारा अभी तक हैंडसेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेटेस्ट लीक के अनुसार, वनप्लस 11 प्रो में 6.7 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन कथित तौर पर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC पर काम करेगा और इसमें 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाला एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। OnePlus 11 Pro में 5,000mAh की बैटरी के साथ 100W चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की जानकारी भी दी गई है।

जाने-माने टिपस्टर स्टीव हेमरस्टोफर (@OnLeaks) ने 91Mobiles के साथ मिलकर कथित OnePlus 11 Pro के स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हैंडसेट को अगले साल की शुरुआत में पेश किया जा सकता है।

लीक के अनुसार, OnePlus 11 Pro Android 13 पर चलेगा और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा। कहा जा रहा है कि सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में होल-पंच कटआउट होगा। वनप्लस 11 प्रो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ लाया जाएगा, जो 16GB तक रैम के साथ जुड़ा होगा। इस साल के अंत में क्वालकॉम समिट 2022 के दौरान चिपमेकर द्वारा इस चिप को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

OnePlus 11 Pro को दो कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया जा सकता है - 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 16GB रैम + 256GB स्टोरेज। लीक के अनुसार, वनप्लस अपकमिंग डिवाइस पर हैसलब्लैड-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दे सकती है, जिसका प्राइमरी कैमरा एक 50-मेगापिक्सल सेंसर होगा। इसके साथ, सेटअप में 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 32-मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर होगा। सेल्फी के लिए, इसमें फ्रंट में 16-मेगापिक्सल सेंसर शामिल होने की बात कही गई है।

कथित तौर पर हैंडसेट में कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल होगा। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की बात कही गई है। यह भी कहा जा रहा है कि फोन डॉल्बी एटमॉस-एन्हांस्ड स्पीकर भी शामिल होंगे। आगामी वनप्लस 11 प्रो में अलर्ट स्लाइडर शामिल होने की उम्मीद है। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी भी होगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »