OnePlus 6T आएगा नए यूआई के साथ, और भी होंगे कई नए फीचर

OnePlus 6T को इस महीने की आखिर में भारत के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाना है। 30 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला यह स्मार्टफोन OnePlus के पिछले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 6 का अपग्रेड है।

OnePlus 6T आएगा नए यूआई के साथ, और भी होंगे कई नए फीचर
ख़ास बातें
  • OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की पुष्टि हो चुकी है
  • OnePlus 6T की स्क्रीन टू बॉडी रेशियो OnePlus 6 की तुलना में ज़्यादा होगी
  • OnePlus 6T में 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं होगा
विज्ञापन
OnePlus 6T को इस महीने की आखिर में भारत के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाना है। 30 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला यह स्मार्टफोन OnePlus के पिछले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 6 का अपग्रेड है। वनप्लस 6टी ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच समेत कई नए फीचर के साथ आएगा। अब OnePlus के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि OnePlus 6T में बिल्कुल ही नया यूज़र इंटरफेस होगा। इसके अलावा एडवांस्ड डू नॉट डिस्टर्ब मोड और नए डिज़ाइन वाला नेविगेशन गेस्चर होगा। कंपनी ने वनप्लस 6टी के कैमरे के साथ नया सॉफ्टवेयर इनहांसमेंट देने की भी बात की है।

वनप्लस के बाकी हैंडसेट की तरह इन फ्लैगशिप फोन के बारे में ढेरों जानकारियां सार्वजनिक हो चुकी हैं। कंपनी के एक पोस्ट में लिखा गया है, “हम नया यूज़र इंटरफेस लाने वाले हैं। हमारा लक्ष्य वनप्लस के डिज़ाइन की भाषा को यूज़र इंटरफेस के ज़रिए समझाना है।”

OnePlus 6T में नए नेविगेशन गेस्चर्स भी होंगे। उदाहरण के तौर पर, यूज़र को अब हाल ही में इस्तेमाल किए गए ऐप तक पहुंचने के लिए स्क्रीन के बॉटम से दायीं तरफ क्विक फ्लिक करना होगा इसके अलावा पावर बटन को 0.5 सेकेंड पर होल्ड करने से गूगल असिस्टेंट एक्टिव हो जाएगा।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 6T में 6.4 इंच का ऑप्टिक एमोलेड फुल-एचडी+ डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में 3700 एमएएच की बैटरी होगी जो वनप्लस 6 की 3300 एमएएच की बैटरी से काफी बड़ी है। इसके अलावा OnePlus 6T के आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पर चलने की उम्मीद है।

कंपनी ने पहले ही पुष्टि की है कि OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। कंपनी ने इसे स्क्रीन अनलॉक का नाम दिया है। इस बार 3.5 एमएम हेडफोन जैक की जगह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 6T, OnePlus 6T Specifications, OnePlus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »