YouTube के हेड होंगे Neal Mohan, चीफ एग्जिक्यूटिव Susan Wojcicki ने दिया इस्तीफा

Wojcicki ने एक ब्लॉग पोस्ट में अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह परिवार, स्वास्थ्य और पर्सनल प्रोजेक्ट्स पर फोकस करेंगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 फरवरी 2023 09:49 IST
ख़ास बातें
  • Wojcicki ने एक ब्लॉग पोस्ट में अपने इस्तीफे की जानकारी दी
  • इससे पहले वह गूगल में ऐड प्रोडक्ट्स की वाइस प्रेसिडेंट रह चुकी हैं
  • गूगल को चलाने वाली कंपनी Alphabet के पास यूट्यूब का मालिकाना हक है

Stanford यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट Neal ने 2008 में गूगल को जॉइन किया था

वीडियो शेयरिंग सर्विस YouTube की चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Susan Wojcicki ने नौ वर्ष तक कमान संभालने के बाद इस्तीफा दे दिया है। YouTube के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर, Neal Mohan को कंपनी का नया हेड बनाया गया है। गूगल को चलाने वाली कंपनी Alphabet के मालिकाना हक वाली यूट्यूब को पिछले कुछ वर्षों से टिकटॉक से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

Wojcicki ने एक ब्लॉग पोस्ट में अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह परिवार, स्वास्थ्य और पर्सनल प्रोजेक्ट्स पर फोकस करेंगी। इससे पहले वह गूगल में ऐड प्रोडक्ट्स की वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। इंटरनेट सर्च इंजन गूगल के शुरुआती एंप्लॉयीज में शामिल Wojcicki ने Intel में भी जॉब की है। 
Advertisement

Stanford यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट Neal ने 2008 में गूगल को जॉइन किया था। वह चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर के तौर पर YouTube Shorts को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने सॉफ्टवेयर कंपनी Microsoft के साथ भी कार्य किया है। पिछले वर्ष के अंत में यूट्यूब को भारत में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था जब केंद्र सरकार ने कंपनी को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में झूठे दावे करने और फेक न्यूज फैलाने के लिए तीन चैनलों को हटाने के लिए कहा था। इन तीन चैनलों को प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने गलत और भ्रामक जानकारी देने वाला बताया था। 

पिछले वर्ष के अंत में Alphabet और कुछ अन्य कंपनियों पर 13 वर्ष से कम आयु के बच्चों की YouTube एक्टिविटी उनके अभिभावकों की सहमति के बिना ट्रैक करने के आरोप  में अमेरिका में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इन कंपनियों पर बच्चों की यूट्यूब एक्टिविटी ट्रैक कर उसका इस्तेमाल उन्हें विज्ञापन दिखाने के लिए करने का आरोप है। अमेरिका के सिएटल में अपील्स कोर्ट इस मुकदमे की समीक्षा कर रहा है। अमेरिकी कानून के तहत, फेडरल ट्रेड कमीशन और स्टेट अटॉर्नी जनरल के पास 13 वर्ष से कम आयु के बच्चों के बारे में व्यक्तिगत डेटा को ऑनलाइन एकत्र करने पर नियंत्रण का अधिकार है। इस मामले में आरोप लगाया गया है कि गूगल की ओर से किए गए डेटा कलेक्शन में कानून का उल्लंघन किया गया है। इसमें बताया गया था कि Hasbro, Mattel और Cartoon Network बच्चों की एक्टिविटी की ट्रैकिंग की जानकारी होने के कारण उन्हें अपने चैनल्स की ओर खींचते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  3. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  5. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  6. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  7. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  8. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  9. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  10. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.