अब यूट्यूब पर ज़्यादा नज़र आएंगे आपकी पसंदीदा भाषा के वीडियो

अब यूट्यूब पर ज़्यादा नज़र आएंगे आपकी पसंदीदा भाषा के वीडियो
ख़ास बातें
  • होम और ट्रेडिंग टैब में ज्यादा कंटेंट क्षेत्रीय भाषाओं से संबंधित होंगे
  • यूज़र को सेटिंग्स में कोई बदलाव नहीं करना पड़ेगा
  • वेबसाइट अपने आप ही यूज़र के पसंदीदा भारतीय भाषा को पहचान लेगी
विज्ञापन
यूट्यूब ने गुरुवार को कहा कि अब उसके होम और ट्रेडिंग टैब में ज्यादा कंटेंट क्षेत्रीय भाषाओं से संबंधित होंगे। यह बदलाव गुरुवार से भारत के हर यूज़र के लिए लागू हो जाएगा। इसके लिए यूज़र को सेटिंग्स में कोई बदलाव नहीं करना पड़ेगा।

गूगल की स्वामित्व वाले वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म ने बयान जारी करके कहा, "वेबसाइट अपने आप ही यूज़र के पसंदीदा भारतीय भाषा को पहचान लेगी। ऐसा यूज़र इंटरफेस लैंग्वेज, हिस्ट्री और लोकेशन के ज़रिए संभव होगा।" इन भाषाओं में बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल  और तेलुगू शामिल हैं।

अगर यूट्यूब ने यूज़र के लिए गलत भाषा का चुनाव कर लिया तो डेस्कटॉप पेज के निचले हिस्से पर जाकर इसे बदला जा सकता है। एंड्रॉयड और आईओएस मोबाइल ऐप्स में भाषा बदलने के लिए डिवाइस सेटिंग्स में जाना होगा। यूट्यूब ने यह भी बताया कि यूज़र अपनी भाषा में ज़्यादा से ज़्यादा कंटेंट देख सकते हैं। इसके बाद पसंदीदा भाषा अपने आप बदल जाएगी।

कंपनी का कहना है कि बदलाव आने के बाद यूज़र क्षेत्रीय भाषाओं में ज़्यादा से ज़्यादा कंटेंट देख पाएंगे। सिनेमा से म्यूज़िक तक, ख़ासकर पहली बार यूट्यूब पर आने वाले यूज़र को यह पसंद आएगा। ट्रेडिंग सेक्शन में भी आपकी पसंद की भाषा के लोकप्रिय वीडियो दिखाए जाएंगे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , YouTube, YouTube Trending, YouTube India, Internet, India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »