Google असिस्‍टेंट को चुप कराने के लिए अब नहीं कहना होगा 'Hey Google'

उम्‍मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यह सविर्स बाकी एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन, टैबलेट और दूसरे गैजेट में भी मिलने लगेगी।

Google असिस्‍टेंट को चुप कराने के लिए अब नहीं कहना होगा 'Hey Google'

Photo Credit: Reuters

अगर Google असिस्‍टेंट बहुत ज्‍यादा बात कर रहा है, तब भी “stop” बोलकर उसे चुप कराया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • स्‍मार्ट डिस्‍प्‍ले और स्‍मार्ट स्‍पीकर पर काम करेगा यह फीचर
  • Google Pixel 6 पर भी इसी तरह की सर्विस शुरू हो रही है
  • कंटिन्यूड कन्वर्सेशन इनेबल नहीं होने पर भी काम करेगा फीचर
विज्ञापन
Google असिस्‍टेंट ने यूजर्स की जिंदगी को आसान बनाया है। बोलकर सर्च करने की यह तकनीक लोगों को उनकी उंगलियां थकाने से बचाती है। चाहे जानना हो मौसम का हाल या फ‍िर नजदीकी सिनेमाघर में लगी मूवी की डिटेल, पसंदीदा सॉन्‍ग तलाशने से लेकर शॉपिंग तक सबकुछ बोलकर मुमकिन है। Google पिछले कुछ समय से इस तकनीक को और आसान बनाने पर काम कर रही है। इसके तहत “Hey Google” कहे बिना भी कुछ टास्‍क पूरे हो जाते हैं। मसलन कॉल पिक करने के लिए सिर्फ “answer” बोलकर काम चल जाता है और अलार्म को बंद करने के लिए “stop” कहना होता है। Google असिस्‍टेंट की ओर से इस फीचर को स्‍मार्ट डिस्‍प्‍ले और स्‍मार्ट स्‍पीकर पर भी बढ़ाया जा रहा है। यानी, अगर आपके पास Google अस‍िस्‍टेंट को सपोर्ट करने वाला स्मार्ट होम डिस्प्ले या स्पीकर है, तो आप “Hey Google” बोले बिना भी कई टास्‍क पूरे कर सकते हैं।   

खबरें हैं कि Google Pixel 6 पर भी Google असिस्‍टेंट के जरिए इसी तरह की सर्विस शुरू हो रही है। उम्‍मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यह सविर्स बाकी एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन, टैबलेट और दूसरे गैजेट में भी मिलने लगेगी। 
अगर Google असिस्‍टेंट बहुत ज्‍यादा बात कर रहा है, तब भी “stop” बोलकर उसे चुप कराया जा सकता है। वहां किसी हॉटवर्ड की जरूरत नहीं होगी। यह फीचर तब भी काम करेगा, जब आपने कंटिन्यूड कन्वर्सेशन इनेबल नहीं किया हो।

इस फीचर का फायदा खासतौर पर तब होगा, जब यूजर गलती से Google असिस्‍टेंट को ऑन कर देगा। सिर्फ “stop” बोलकर उसे वहीं रोका जा सकेगा। अगर यूजर के सवाल का जवाब बहुत लंबा है और यूजर उसे सुनना नहीं चाहता, तब भी “stop” बोलकर इस फीचर का फायदा उठाया जा सकेगा। मौसम वगैरह के बारे में जानने पर अक्‍सर गूगल के जवाब लंबे होते हैं।  

गूगल ने अभी यह नहीं बताया है कि अंग्रेजी के अलावा बाकी भाषाओं में “stop” बोलकर यह फंक्‍शन काम करता है नहीं। हालांकि यह समझ में आता है कि क्विक फ्रेज का यह फीचर अभी अपने शुरुआती दौर में है। वैसे उम्‍मीद की जा सकती है कि Google की यह सर्विस जल्‍द बाकी भाषाओं में भी आएगी, क्‍योंकि दुनिया की बड़ी आबादी  Google असिस्‍टेंट के साथ स्‍थानीय भाषा में बात करती है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »