Vodafone You Broadband ग्राहकों को 4 महीने तक मिलेगा फ्री डेटा, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ

Jio GigaFiber से मुकाबले के लिए Vodafone की स्वामित्व वाले YOU Broadband ने एक नया ऑफर पेश किया है। यू ब्राडबैंड के मौजूदा ग्राहकों को चार महीने तक फ्री Broadband सर्विस मिलेगी।

Vodafone You Broadband ग्राहकों को 4 महीने तक मिलेगा फ्री डेटा, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
ख़ास बातें
  • सालाना प्लान में अपग्रेड करने पर मिलेगा 4 महीने का फ्री डेटा
  • एक महीने वाले प्लान को 3 महीन वाले प्लान में कर सकते हैं अपग्रेड
  • Jio GigaFiber से मुकाबले के लिए YOU Broadband ने ऑफर
विज्ञापन
Jio GigaFiber से मुकाबले के लिए Vodafone की स्वामित्व वाले YOU Broadband ने एक नया ऑफर पेश किया है। यू ब्राडबैंड के मौजूदा ग्राहकों को चार महीने तक फ्री Broadband सर्विस मिलेगी। कंपनी ने घोषणा की है कि इस ऑफर का लाभ ग्राहकों को तभी मिलेगा जब वह अपने मौजूदा प्लान को लंबी अवधि वाले प्लान (12 महीने)  में अपग्रेड करेंगे। लंबी अवधि वाले प्लान में अपग्रेड के बाद ग्राहक अगले चार महीने तक ब्राडबैंड का लुत्फ बिना किसी शुल्क का भुगतान करे उठा पाएंगे। इसका मतलब यह हुआ कि 12 महीने वाले प्लान में आप पूरे 16 महीने तक डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि यह ऑफर केवल 30 सितंबर तक ही वैध है।

कंपनी के मुताबिक, इस ऑफर का लाभ आपको तभी मिलेगा जब आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से रीचार्ज कराएंगे। अगर आपके पास एक महीने की वैधता वाला प्लान है, इस प्लान को 3 महीने वाले प्लान में अपग्रेड कराने पर एक महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। 6 महीने वाले प्लान में अपग्रेड करने पर दो महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। 12 महीने वाले प्लान में अपग्रेड करने पर पूरे चार महीने तक आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के लिए ब्राडबैंड सर्विस का लुत्फ उठा पाएंगे।

बता दें कि एक साल वाले प्लान में वही ग्राहक अपग्रेड कर सकता है जिसके पास 6 महीने वाला प्लान मौजूद हो। ऑफर का लाभ उठाने के लिए जब आप अपने मौजूदा प्लान को अपग्रेड कर रहे होंगे तो आपको UPGRADE33 प्रोमोकोड का इस्तेमाल करना है। हम सभी जानते हैं कि Jio GigaFiber रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, ऐसे में यूजर्स को बांधे रखने के लिए कंपनी ने इस ऑफर को मौजूदा ग्राहकों के लिए पेश किया है। प्रतिद्धंदी कंपनियों से मुकाबले के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने भी अपने ब्राडबैंड प्लान को अपडेट किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  4. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  6. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  7. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »