• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने लॉन्च की ब्लूटूथ रिमोट, लंबी फोल्डेबल रॉड वाली सेल्फी स्टिक, जानें कीमत

Xiaomi ने लॉन्च की ब्लूटूथ रिमोट, लंबी फोल्डेबल रॉड वाली सेल्फी स्टिक, जानें कीमत

Xiaomi ने Zoom Floor Selfie Stick को चीन में 149 युआन (करीब 1,750 रुपये) में लॉन्च किया है।

Xiaomi ने लॉन्च की ब्लूटूथ रिमोट, लंबी फोल्डेबल रॉड वाली सेल्फी स्टिक, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Zoom Floor Selfie Stick को चीन में कीमत 149 युआन (करीब 1,750 रुपये) है

ख़ास बातें
  • Zoom Floor Selfie Stick की चीन में कीमत149 युआन (करीब 1,750 रुपये) है
  • इसमें 10-सेगमेंट1.6-मीटर लंबी टेलीस्कोपिक रॉड मिलती है
  • Xiaomi जूम सेल्फी स्टिक में ब्लूटूथ रिमोट कंट्रोल भी शामिल है
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने घरेलू बाजार में Zoom Floor Selfie Stick नाम से एक नई सेल्फी स्टिक लॉन्च की है। सेल्फी स्टिक में वाइड-एंगल शॉट्स के लिए 1.6-मीटर, 10-सेगमेंट एल्यूमीनियम एलॉय टेलीस्कोपिक रॉड शामिल है। यह क्विक-रिलीज मैकेनिज्म सपोर्ट करता है और अंब्रेला रिब स्ट्रक्चर और एक बड़े बेस के साथ एक ट्रायपॉड में बदल जाता है। कंपनी का कहना है कि इसके चौड़े पैर और नॉन-स्लिप फुट पैड ग्रिप को बढ़ाने का काम करते हैं। एक मल्टीफंक्शनल ब्लूटूथ रिमोट कंट्रोल कैमरा स्टार्टअप, फोटो/वीडियो स्विचिंग, रिमोट जूम और फ्रंट/रियर कैमरा स्विचिंग के काम आता है। रोटेशनल फोन क्लैंप मल्टी-एक्सिस एडजस्टमेंट और लैंडस्केप/पोर्ट्रेट मोड की अनुमति देता है।

Xiaomi ने Zoom Floor Selfie Stick (चीनी भाषा से अनुवादित) को चीन में 149 युआन (करीब 1,750 रुपये) में लॉन्च किया है। इसे कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर और JD.com के जरिए खरीदा जा सकता है।

Xiaomi Zoom Floor Selfie Stick में 10-सेगमेंट एल्यूमीनियम एलॉय से बनी 1.6-मीटर लंबी टेलीस्कोपिक रॉड मिलती है, जिसके वजह से इसे फ्लोर पर खड़ा करके वाइड एंगल शॉट लिए जा सकते हैं। ट्रायपॉड की स्टेबिलिटी के लिए जिंक एलॉय अंब्रेला रिब स्ट्रक्चर शामिल किया गया है। इसमें नॉन-स्लिप सिलिकॉन फुट पैड मिलते हैं, जो बेहतर ग्राउंड सपोर्ट सुनिश्चित करने का दावा करता है। बाहरी शूटिंग के लिए इसमें ग्राउंड स्पाइक्स लगाने के लिए होल दिए गए हैं।

शाओमी सेल्फी स्टिक एक क्विक-रिलीज मैकेनिज्म के साथ आता है, जो सिंगल टैप के साथ अपने आप ट्रायपॉड के रूप में खुलता है। Xiaomi जूम सेल्फी स्टिक में एक मल्टीफंक्शनल ब्लूटूथ रिमोट कंट्रोल भी शामिल है, जिसे हैंडल में मैग्नेटिक रूप से स्टोर किया जा सकता है। रिमोट कंट्रोल क्विक कैमरा स्टार्टअप, फोटो और वीडियो मोड के बीच स्विच करने और 0.1x प्रिसिशन के साथ रिमोट जूम करने में मदद करता है। यूजर्स एक क्लिक से फ्रंट और रियर कैमरे के बीच भी आसानी से स्विच कर सकते हैं। रिमोट कंट्रोल की रेंज 10 मीटर तक है, हालांकि जूम और मोड स्विचिंग जैसी कुछ एडवांस पीचर्स केवल Xiaomi और MIUI डिवाइस पर सपोर्ट करते हैं।

सेल्फी स्टिक में मल्टी-एक्सिस रोटेशन के लिए एक बिल्ट-इन रोटेटेबल फोन क्लैंप शामिल है। इसमें फिल लाइट्स या कोल्ड शू एडॉप्टर जैसे एक्स्ट्रा इक्विपमेंट स्टोर करने के लिए टॉप पर एक हिडन एसेसरीज इंटरफेस दिया गया है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  5. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  7. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  8. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  9. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  10. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »