Xiaomi लाई नया वाटर प्यूरिफायर, मात्र 3 सेकंड में देता है मिनरल से भरपूर पानी!

यह 0.0001 माइक्रोन्स तक भी छोटे कणों को फिल्टर कर सकता है।

Xiaomi लाई नया वाटर प्यूरिफायर, मात्र 3 सेकंड में देता है मिनरल से भरपूर पानी!

Photo Credit: xiaomiforall

Mijia Water Purifier 1200G में 6-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम लगा है

ख़ास बातें
  • इसमें 6-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम लगा है
  • इसमें तीन तरह के वाटर मोड मिल जाते हैं
  • यह मिनरल वाटर-ग्रेड मानकों को पूरा कर सकता है
विज्ञापन
Xiaomi ने अपना नया वाटर प्यूरिफायर लॉन्च किया है। कंपनी ने Mijia Water Purifier 1200G को मार्केट में उतारा है। इसमें 6-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम लगा है जो RO तकनीक पर काम करता है। यह छोटे से छोटो कणों को फिल्टर कर सकता है जो 0.0001 माइक्रोन्स तक भी छोटे हो सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह प्यूरीफायर पानी में स्ट्रोंशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम और पोटेशियम जैसे तत्व पूरे करता है। यानी यह मिनरल वाटर-ग्रेड मानकों को पूरा कर सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Xiaomi Mijia Water Purifier 1200G price

Xiaomi Mijia Water Purifier 1200G की कीमत 3399 युआन (via) (लगभग 48,000 रुपये) है। यह JD.com से खरीदा जा सकता है। यह कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ आता है। 
 

Xiaomi Mijia Water Purifier 1200G Specifications

Mijia Water Purifier 1200G में 6-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम लगा है जो RO तकनीक पर काम करता है। यह 0.0001 माइक्रोन्स तक भी छोटे कणों को फिल्टर कर सकता है। कंपनी का कहना है कि यह प्यूरीफायर पानी में स्ट्रोंशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम और पोटेशियम जैसे तत्व पूरे करता है। यह मिनरल वाटर-ग्रेड मानकों को पूरा कर सकता है। दावा है कि यह हेवी मेटल्स से लेकर बैक्टीरिया, वायरस और क्लोरीन को भी हैंडल कर सकता है। 

Mijia Water Purifier 1200G में 4 लीटर प्रति मिनट का फ्लो रेट मिल जाता है। शाओमी का कहना है कि यह वाटर प्यूरिफायर 150ml के गिलास को 3 सेकंड में भर सकता है। इसमें तीन तरह के वाटर मोड मिल जाते हैं जिसमें प्योर वाटर, स्ट्रॉन्शियम रिच वाटर, और माइक्रो मिनरल वाटर शामिल हैं। यानी पीने, खाना पकाने, और चाय-कॉफी आदि के लिए हर तरह की वरायटी का पानी यह उपलब्ध करवा सकता है। 

इसमें LED टच डिस्प्ले दिया गया है। यह वाटर क्वालिटी यानी TDS वैल्यू दिखाता रहता है। यह Mi Home ऐप और Xiaomi HyperOS Connect के साथ जुड़ सकता है। यूजर इसके माध्यम से वाटर यूसेज को मॉनिटर कर सकता है और फिल्टर की लाइफ पर भी नजर रख सकता है। इसमें ऑटोमेटिक मेम्ब्रेन फ्लशिंग दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसका आरओ फिल्टर पांच साल तक काम कर सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  2. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  3. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  5. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  6. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  8. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  9. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  10. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »