LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम

मिडिल ईस्ट में ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता रोकने के बाद से भारत में क्रूड ऑयल और एलपीजी गैस के आयात में कमी आ रही है।

LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम

Photo Credit: Pexels/Curtis Adams

गैस के अलावा माइक्रोवेव ओवन में खाना पकाया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • इंडक्शन स्टोव पर खाना पकाया जा सकता है।
  • माइक्रोवेव ओवन पर खाना पका सकते हैं।
  • एयर फ्रायर के जरिए खाना पकाया जा सकता है।
विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता रोकने के बाद से भारत में क्रूड ऑयल और एलपीजी गैस के आयात में कमी आ रही है, जिसके चलते सरकार ने एलपीजी गैसे सिलेंडर की बुकिंग नियमों में बदलाव करते हुए न्यूनतम बुकिंग समय सीमा को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। भारत में ऐसी अफवाहें हैं कि एलपीजी गैस की किल्लत है। हालांकि, सरकार ने कहा है कि देश में एलपीजी की ठीक सप्लाई है और सबसे पहले घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा तेल कंपनियों का भी कहना है कि फिलहाल किसी तरह की कमी नहीं है, मगर वैश्विक हालात को देखते हुए सावधानी बरतना जरूरी है। अगर आपको एलपीजी सिलेंडर नहीं मिल पाया है तो आज हम उन विकल्पों की बात कर रहे हैं, जिनके जरिए आप बिना एलपीजी गैस के भी खाना पका सकते हैं।

इंडक्शन स्टोव
अगर आपको LPG गैस की किल्लत हो रही है तो इसके अलावा आप सबसे पहले इंडक्शन स्टोव पर भी खाना पका सकते हैं, जिसके लिए आपको सिर्फ बिजली की जरूरत होती है। यह काफी बेहतर विकल्प है जो कि गैस की तरह ही खाना पकाने की सुविधा देता है।

माइक्रोवेव ओवन
दूसरा विकल्प आप माइक्रोवेव ओवन पर भी खाना पका सकते हैं। अलग-अलग मोड और फीचर्स का इस्तेमाल करके आप कई प्रकार की रेसिपी तैयार कर सकते हैं जैसे कि पिज्जा, बिस्किट, केक और मैगी समेत चीजों को बनाने के साथ-साथ खाना गर्म भी कर सकते हैं।

एयर फ्रायर
अगर एलपीजी गैस नहीं मिल रही तो आप एयर फ्रायर के जरिए भी खाना पका सकते हैं। इसके लिए आपको गैस की जरूरत नहीं होगी। आपको बता दें कि आज के समय में लोग बिना तेल के हेल्दी कूकिंग के विकल्प के तौर पर भी एयर फ्रायर का उपयोग कर रहे हैं।

इलेक्ट्रिक केटल
आप इलेक्ट्रिक केटल के जरिए भी खाना पका सकते हैं। इसमें पानी गर्म हो जाता है और आप अंडे उबाल सकते हैं और मैगी बना सकते हैं। इसके अलावा आप सूप भी तैयार कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »