Xiaomi ने लॉन्च किया Air Purifier 4 Pro, पॉल्यूशन के साथ वायरस को भी करेगा खत्म

पिछले मॉडल की तुलना में MIJIA Air Purifier 4 Pro कई अपग्रेड के साथ आता है। यह 360-डिग्री सराउंड एयर इनटेक डिज़ाइन से लैस है, जो प्रति मिनट 8330L तक साफ क्वालिटी की हवा छोड़ता है।

Xiaomi ने लॉन्च किया Air Purifier 4 Pro, पॉल्यूशन के साथ वायरस को भी करेगा खत्म

Xiaomi Mijia Air Purifier 4 Pro की चीन में कीमत 1,499 युआन है

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने लॉन्च किया नया एयर प्यूरीफायर
  • हवा में पॉल्यूशन के साथ खत्म करेगा वायरस भी
  • चीन में 1,299 युआन की शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा नया प्यूरीफायर
विज्ञापन
Xiaomi ने चीन में MIJIA Air Purifier 4 Pro लॉन्च किया है। यह मीजिया एयर प्यूरीफायर 3 का अपग्रेड है, जिसे 2019 में लॉन्च किया गया था। नया एयर प्यूरीफायर हवा को ताज़ा बनाने के साथ-साथ वायरस मारने का काम भी करता है। कंपनी का दावा है कि यह एच1एन1 वायरस (H1N1 Virus), ई. कोलाई (E. coli), स्टैफिलोकोकस ऑरियस (Staphylococcus aureus) जैसे कई वायरस व वायुजनित रोगजनकों से 99.99% बचाव के लिए एंटी-वायरस डबल कोटिंग के साथ आता है।

Xiaomi MIJIA Air Purifier 4 Pro को चीन में लॉन्च किया गया है और इसे शुरुआत में 1,299 युआन (लगभग 14,800 रुपये) में बेचा जाएगा। हालांकि, बाद में इसकी कीमत 1,499 युआन (लगभग 17,000 रुपये) हो जाएगी। यह 9 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा और फिलहाल JD.com पर प्री-सेल के लिए उपलब्ध है।

पिछले मॉडल की तुलना में MIJIA Air Purifier 4 Pro कई अपग्रेड के साथ आता है। यह 360-डिग्री सराउंड एयर इनटेक डिज़ाइन से लैस है, जो प्रति मिनट 8330L तक साफ क्वालिटी की हवा छोड़ता है। इसका फिल्टर धूल, पालतू जानवरों के बाल, पोलन व PM2.5 कण को प्रभावी ढंग से फिल्टर करने में सक्षम है। इतना ही नहीं, यह कमरे से गंध को भी खत्म करने का काम करता है।

पिछले मॉडल की तुलना में नए फिल्टर की एल्डिहाइड हटाने की क्षमता में 185% की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, इसके एक घंटे में फॉर्मलाडेहाइड हटाने की दर 95.37% है और एक घंटे में टोल्यूनि हटाने की दर 96% है। इस तरह से यह फिल्टर दिखाई न देने वाली जहरीली गैसों को हटाने का काम भी करता है।

MIJIA Air Purifier 4 Pro ज्यादा आवाज़ भी नहीं करेगा, क्योंकि कंपनी का दावा है कि इसकी ऑपरेटिंग नॉइस 33 डेसिबल है। इसके टॉप पर पिछले मॉडल की तरह एक प्रोटेक्टिव ग्रिल है। इसमें अन्य एयर प्यूरिफायर मॉडल की तरह एक OLED टच इंटरेक्टिव स्क्रीन भी मिलती है, जो आपको रियल टाइम PM2.5 डेटा दिखाने का काम करती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »