Xiaomi ने लॉन्च किया MIJIA T301 Sonic Electric Toothbrush, 50 दिन तक चलेगी बैटरी

ब्रिस्टल का बाहरी हिस्सा 10° पर कटा है, जो दांत के आकार का एक ब्रिस्टल डिजाइन बनाता है। यह डिजाइन मसूढ़ों को सुरक्षित रखता है

Xiaomi ने लॉन्च किया MIJIA T301 Sonic Electric Toothbrush, 50 दिन तक चलेगी बैटरी

इसमें बैटरी पावर कम होने पर ब्रशिंग के लिए दो मिनट का चार्ज पर्याप्त हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस टूथब्रश में बिना कॉपर की ब्रिस्टल टेक्नोलॉजी है
  • इसमें एक स्टैंडर्ड मोड है जिसका इस्तेमाल 50 दिनों तक किया जा सकता है
  • टूथब्रश को IPX8 वॉटरप्रूफ रेटिंग मिली है
विज्ञापन
चीन की बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शामिल Xiaomi ने MIJIA T301 Sonic इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च किया है। इसकी बड़ी विशेषता 50 दिनों तक चलने वाली बैटरी है। Xiaomi ने हाल ही में बताया था कि उसने MIJIA ब्रांड की कुछ वर्ष पहले शुरुआत के बाद से लगभग दो करोड़ इलेक्ट्रिक टूथब्रश बेचे हैं।

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, The MIJIA T301 Sonic इलेक्ट्रिक टूथब्रश प्रति मिनट 31,000 वाइब्रेशंस कम वाइब्रेटिंग फोर्स के साथ दे सकता है। इससे टूथब्रश को दांतों पर दबाने पर उसके शुरुआती हिस्से के कमजोर होने की समस्या नहीं होती। इससे टूथब्रश दांतों से दाग भी आसानी से हटा देता है।

इस टूथब्रश में बिना कॉपर की ब्रिस्टल टेक्नोलॉजी है, जिससे मेटल के दाग नहीं होते और बैक्टीरिया को रोका जाता है। ब्रिस्टल का बाहरी हिस्सा 10° पर कटा है, जो दांत के आकार का एक ब्रिस्टल डिजाइन बनाता है। यह डिजाइन मसूढ़ों को सुरक्षित रखता है। टूथब्रश में एक स्टैंडर्ड मोड है जिसका इस्तेमाल 50 दिनों तक किया जा सकता है। इसमें अपग्रेडेड वायरलेस बेस प्रोटक्शन है जिससे पानी के रिसने की आशंका नहीं रहती। टूथब्रश को चार्जिंग बेस पर रखे जाने पर वायरलेस चार्ज किया जा सकता है। यह 4 घंटे में पूरा चार्ज होता है।

इसमें बैटरी पावर कम होने पर ब्रशिंग के लिए दो मिनट का चार्ज पर्याप्त हो सकता है। MIJIA T301 Sonic इलेक्ट्रिक टूथब्रश को IPX8 वॉटरप्रूफ रेटिंग मिली है। यह वन पीस है और इसका डिजाइन डबल सील वाला है, जिससे लीकेज और पानी के चार्जिंग एरिया से रिसने की समस्या नहीं होती। टूथब्रश को नुकसान की आशंका के बिना पानी में भिगोया जा सकता है।

Xiaomi ने हाल ही में स्मार्ट डोर लॉक भी लॉन्च किया था। Xiaomi स्मार्ट डोर लॉक 1S में MIJIA ऐप और Apple होम किट दोनों का सपोर्ट है। इसमें 3डी सेमीकंडक्टर फिंगरप्रिंट आइडेंटिफ‍िकेशन दिया गया है, जो बायोमेट्रिक्स की मदद से अधिक सटीकता से दरवाजा खोलता है। इसमें स्वीडिश पीबी फिंगरप्रिंट डिटेक्शन एल्गोरिदम है, जो नकली फिंगरप्रिंट को तुरंत रिजेक्‍ट कर देती है और लॉक खोलना असंभव हो जाता है। इससे यूजर्स को अध‍िक सिक्‍योरिटी मिलती है। इस स्मार्ट डोर लॉक में MIJIA ऐप और Apple होम किट दोनों का सपोर्ट है। इसकी मेन कंट्रोल चिप रियर पैनल में है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, toothbrush, MIJIA, Battery
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  12. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  13. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  16. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »