Xiaomi के नए Robot Vacuum-Mop को बताने की जरूरत नहीं, खुद करेगा पूरा घर साफ! इस कीमत पर हुआ लॉन्च

Xiaomi Mijia Robot Vacuum-Mop 5C का डिजाइन कॉम्पैक्ट और गोल है। कंपनी का कहना है कि इसका 93mm स्लिम प्रोफाइल और 3.9kg वजन इसे तंग जगहों पर भी क्लीनिंग के लिए परफेक्ट बनाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अगस्त 2025 13:09 IST
ख़ास बातें
  • अल्ट्रा-एक्सटेंडेड एज-मॉपिंग और 15000Pa सक्शन फैन जैसी खासियतें
  • दो वेरिएंट्स - स्टैंडर्ड और स्लिम ऑटो-ड्रेनेज में आता है नया रोबोट मॉप
  • 129° LDS लेजर सेंसर और 5200mAh बैटरी सपोर्ट

Xiaomi Mijia Robot Vacuum-Mop 5C के स्टैंडर्ड वॉटर टैंक वर्जन की कीमत 2,199 युआन (लगभग 27,000 रुपये) है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Mijia Robot Vacuum-Mop 5C को चीन में लॉन्च किया गया है। ये नया रोबोटिक क्लीनर खास तौर पर “अल्ट्रा-एक्सटेंडेड एज-मॉपिंग” सिस्टम के साथ आता है, जिसकी मदद से ये किनारों, बेसबोर्ड्स और फ्लोर गैप्स तक आसानी से सफाई कर सकता है। इसमें 15000Pa का सक्शन फैन, डुअल रोटेटिंग मॉप पैड्स और 129° LDS लेजर सेंसर नेविगेशन जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं। रोबोट का 93mm अल्ट्रा-स्लिम प्रोफाइल इसे सोफा, बेड और कैबिनेट के नीचे तक पहुंचने में सक्षम बनाता है।

Xiaomi Mijia Robot Vacuum-Mop 5C दो वेरिएंट्स में आया है। स्टैंडर्ड वॉटर टैंक वर्जन की कीमत 2,199 युआन (लगभग 27,000 रुपये) रखी गई है, जबकि स्लिम बिल्ट-इन ऑटो वाटर सप्लाई एंड ड्रेनेज वेरिएंट की कीमत 2,699 युआन (लगभग 33,150 रुपये) है। यह प्रोडक्ट JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

Advertisement

Mijia 5C का डिजाइन कॉम्पैक्ट और गोल है। कंपनी का कहना है कि इसका 93mm स्लिम प्रोफाइल और 3.9kg वजन इसे तंग जगहों पर भी क्लीनिंग के लिए परफेक्ट बनाता है। इसके दो अलग-अलग बेस स्टेशन आते हैं - स्टैंडर्ड बेस (495 × 320 × 260mm) और स्लिम ऑटो-रिफिल बेस (419 × 450 × 280mm), जो सिंक के नीचे फिट हो सकता है।

नए Xiaomi Mijia प्रोडक्ट में 15000Pa सक्शन फैन और डुअल मॉप पैड्स दिए हैं, जो 79mm तक एक्सटेंड होकर 0mm एज डिस्टेंस के साथ स्कर्टिंग बोर्ड और कॉर्नर्स को अच्छे से साफ करते हैं। यह सिस्टम मैनुअल स्क्रबिंग सिमुलेशन और हाई-स्पीड मॉप रोटेशन को सपोर्ट करता है। साथ ही, कार्पेट डिटेक्शन और ऑटो सक्शन बूस्ट फीचर भी मौजूद है।

वैक्यूम में 129° LDS लेजर सेंसर दिया गया है, जो रियल-टाइम मैपिंग, मल्टी-फ्लोर मैमोरी, डायनामिक रूट प्लानिंग और मिलिमीटर-लेवल सटीकता सपोर्ट करता है। ये Xiaomi HyperOS Connect पर चलता है और Mi Home या XiaoAi ऐप के जरिए रिमोट शेड्यूलिंग, जोन कंट्रोल, मॉप सेटिंग्स को मैनेज करने की सुविधा देता है।

Advertisement

Mijia 5C में 5200mAh (rated 4800mAh) बैटरी लगी है। इसका बेस स्टेशन 90W चार्जिंग को सपोर्ट करता है और सिर्फ 2 घंटे में मॉप को हॉट एयर से ड्राई कर देता है। स्टैंडर्ड वर्जन में 4L वाटर टैंक है, जो एक बार के रिफिल में 240m² तक क्लीन कर सकता है। वहीं, एम्बेडेड वर्जन में ऑटो डिटर्जेंट डिस्पेंसिंग, वाटर रिफिल और ड्रेनेज सिस्टम दिया गया है।

Xiaomi Mijia Robot Vacuum-Mop 5C कहां लॉन्च हुआ है?

यह नया रोबोटिक क्लीनर चीन में लॉन्च किया गया है और JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

Xiaomi Mijia Robot Vacuum-Mop 5C की कीमत कितनी है?

स्टैंडर्ड वॉटर टैंक वर्जन की कीमत 2,199 युआन (लगभग 27,000 रुपये) है, जबकि स्लिम बिल्ट-इन ऑटो वाटर सप्लाई एंड ड्रेनेज वेरिएंट की कीमत 2,699 युआन (लगभग 33,150 रुपये) है।

Advertisement

इसमें क्लीनिंग के लिए कौन-सा सिस्टम दिया गया है?

इसमें “अल्ट्रा-एक्सटेंडेड एज-मॉपिंग” सिस्टम है, जो किनारों, बेसबोर्ड्स और फ्लोर गैप्स तक सफाई करता है।

Mijia 5C का डिजाइन और साइज कैसा है?

यह गोल डिजाइन और 93mm अल्ट्रा-स्लिम प्रोफाइल के साथ आता है, जिसका वजन 3.9kg है।

इसमें कौन-से सेंसर और टेक्नोलॉजी दी गई है?

इसमें 129° LDS लेजर सेंसर, रियल-टाइम मैपिंग, मल्टी-फ्लोर मैमोरी और डायनामिक रूट प्लानिंग सपोर्ट है।

Advertisement

बैटरी और चार्जिंग डिटेल्स क्या हैं?

इसमें 5200mAh (rated 4800mAh) बैटरी है, और बेस स्टेशन 90W चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Xiaomi Mijia Robot Vacuum-Mop 5C को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है?

यह Xiaomi HyperOS Connect पर चलता है और Mi Home या XiaoAi ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.