Mijia Water Heater P10 लॉन्च हुआ 3300W हीटिंग एलिमेंट, 60 लीटर कैपिसिटी के साथ, जानें कीमत

नया वाटर हीटर डिजाइन में कॉम्पेक्ट है और 607×357×780mm डाइमेंशन में आता है।

Mijia Water Heater P10 लॉन्च हुआ 3300W हीटिंग एलिमेंट, 60 लीटर कैपिसिटी के साथ, जानें कीमत

Mijia Water Heater P10 में इनोवेटिव क्रिस्टल क्लियर डुअल टैंक सिस्टम दिया गया है।

ख़ास बातें
  • यह डिजाइन में कॉम्पेक्ट है और 607×357×780mm डाइमेंशन में आता है।
  • यह वजन में भी हल्का है और 26.5kg का है।
  • कंपनी के अनुसार, यह विभिन्न तरह के बाथरूम में इंस्टॉल किया जा सकता है।
विज्ञापन
Xiaomi ने नया वाटर हीटर लॉन्च किया है। कंपनी ने अपना Mijia Smart Crystal Dual-Tank Electric Water Heater P10 वाटर हीटर पेश किया है जो सेल्फ क्लीनिंग प्यूरीफिकेशन फीचर से लैस है। यह डिजाइन में कॉम्पेक्ट है और 607×357×780mm डाइमेंशन में आता है। यह वजन में भी हल्का है और 26.5kg का है। कंपनी के अनुसार, यह विभिन्न तरह के बाथरूम में इंस्टॉल किया जा सकता है। इसकी कैपिसिटी 60 लीटर की है। 
 

Mijia Water Heater P10 Price

Mijia Water Heater P10की कीमत 3,899 युआन (via) (लगभग 47,000 रुपये) है। वाटर हीटर को JD.com से खरीदा जा सकता है। इसकी सेल 7 मार्च से शुरू होगी। 
 

Mijia Water Heater P10 Specifications

Mijia Water Heater P10 में इनोवेटिव क्रिस्टल क्लियर डुअल टैंक सिस्टम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बिना किसी रस्ट और बिना कोई मेटल रेसिड्यू पैदा किए साफ सुथरा पानी उपलब्ध करवाता है। यह डिजाइन में कॉम्पेक्ट है और 607×357×780mm डाइमेंशन में आता है। यह वजन में भी हल्का है और 26.5kg का है। कंपनी के अनुसार, यह विभिन्न तरह के बाथरूम में इंस्टॉल किया जा सकता है। 

Mijia P10 वाटर हीटर 3300W हीटिंग एलिमेंट से लैस है। इसमें डुअल टैंक दिया गया है जो लगातार लम्बे समय तक गर्म पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करवाता है। P10 वाटर हीटर में एडवांस्ड पॉलिमर बेस्ड इनर टैंक लगा है, इसलिए इसमें मेगनिशियम रॉड की जरूरत नहीं पड़ती है। जिसके परिणामस्वरूप इसमें स्केल नहीं बनता है और यह हीटर काफी टिकाऊ बन जाता है। इसके अलावा हीटर में इंटेलिजेंट डी-स्केलिंग सिस्टम भी दिया गया है जिससे कि यह 99.5% स्केल रसिस्टेंस को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह स्किन हाइड्रेशन में भी मददगार है। 

Mijia Water Heater P10 को यूजर के लिए और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए रिमोट कंट्रोल का सपोर्ट भी दिया गया है। इसे Mijia App के माध्यम से कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी मदद से यूजर हीटिंग को शेड्यूल कर सकता है, वाटर टेम्परेचर को मॉनिटर कर सकता है, और सिंगल टैप से ही स्टर्लाइजेशन को एक्टिवेट कर सकता है। HyperOS सपोर्ट के चलते यह स्मार्ट होम इंटीग्रेशन भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें IPX4 वाटर प्रूफ रेटिंग दी है। पूरी यूनिट के लिए कंपनी ने 5 साल की वारंटी दी है। जबकि इनर टैंक लीकेज रिप्लेसमेंट के लिए 8 साल की गारंटी मिलती है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »