• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 10000mAh बैटरी वाला सस्ता मेग्नेटिक पावर बैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, 33W चार्जिंग से लैस, जानें कीमत

10000mAh बैटरी वाला सस्ता मेग्नेटिक पावर बैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, 33W चार्जिंग से लैस, जानें कीमत

इसमें 33W चार्जिंग आउटपुट दिया गया है।

10000mAh बैटरी वाला सस्ता मेग्नेटिक पावर बैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, 33W चार्जिंग से लैस, जानें कीमत

Photo Credit: ITHome

Xiaomi ने नया मेग्नेटिक पावर बैंक लॉन्च किया है जो 10 हजार mAh बैटरी क्षमता के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • इसमें भीतर 5000mAh के दो बैटरी सेल लगे हैं।
  • पावर बैंक Deep Grey, White, Pink, और Blue जैसे शेड्स में आता है।
  • पावरबैंक में बिल्ट-इन केबल भी दी गई है।
विज्ञापन
Xiaomi ने नया मेग्नेटिक पावर बैंक लॉन्च किया है जो 10 हजार mAh बैटरी क्षमता के साथ आता है। इसमें 33W चार्जिंग फीचर दिया गया है और 7.5W वायरलेस चार्जिंग फीचर है। इसके अलावा इसमें 30W सेल्फ चार्जिंग भी है। पावरबैंक में बिल्ट-इन केबल भी दी गई है। इसमें भीतर 5000mAh के दो बैटरी सेल लगे हैं। दोनों मिलकर 10,000mAh कैपिसिटी बनाते हैं। कंपनी का दावा है कि यह iPhone 16 Pro को भी लगभग दो बार फुल चार्ज कर सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Xiaomi Magnetic Power Bank Price

Xiaomi Magnetic Power Bank की कीमत 169 युआन (लगभग 2,000 रुपये) है। कंपनी ने इस कई रंगों में पेश किया है। इस मेग्नेटिक पावर बैंक को JD.com से खरीदा जा सकता है। सेल 2 जनवरी से शुरू होगी। पावर बैंक को कंपनी ने Deep Grey, White, Pink, और Blue जैसे शेड्स में पेश किया है।  
 

Xiaomi Magnetic Power Bank Specifications

Xiaomi Magnetic Power Bank में कंपनी कॉम्पेक्ट और लाइट-वेट डिजाइन दिया है। दावा है कि इसका एर्गोनॉमिक डिजाइन इसे इस्तेमाल में बेहद यूजर-फ्रेंडली बनाता है। इसकी बॉडी में राउंड कॉर्नर दिए गए हैं। यह हाथ में पकड़ने में आरामदायक होने के साथ ही स्लीक भी है। यह पॉकेट साइज का डिवाइस है जो जेब में आसानी से ले जाया जा सकता है। 

इसमें भीतर 5000mAh के दो बैटरी सेल लगे हैं। दोनों मिलकर 10,000mAh कैपिसिटी बनाते हैं। कंपनी का दावा है कि यह फोन iPhone 16 Pro को भी लगभग दो बार फुल चार्ज कर सकता है। इसमें 33W चार्जिंग आउटपुट दिया गया है। डिवाइस में 7.5W की मेग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग भी है। पावर बैंक में दो यूएसबी टाइप-C पोर्ट मिलते हैं। और एक बिल्ट-इन USB-C चार्जिंग केबल भी दी गई है। दोनों ही में 33W फास्ट चार्जिंग फीचर है। इसके अलावा इसमें 30W सेल्फ चार्जिंग भी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Watch 4 में मिल सकती है 3GB रैम, 32GB स्टोरेज, गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में आई नजर
  2. Tecno Pop X 5G में मिलेगी 6GB रैम, 6500mAh बैटरी, Amazon पर लॉन्च कंफर्म, जानें सबकुछ
  3. Gucci लॉन्च करेगी AI स्मार्ट ग्लासेस, Google के साथ मिलाया हाथ
  4. Oppo A6s 5G मिल रहा MRP से 9000 रुपये सस्ता! सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  5. भारत में Model Y का नया वर्जन लॉन्च कर सकती है Tesla
  6. पाकिस्तान ने हटाया क्रिप्टोकरेंसीज से बैन, नए कानून से क्रिप्टो सेगमेंट को मिला कानूनी दर्जा
  7. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में बड़ी गिरावट, Vivo का मार्केट में पहला रैंक
  8. AI से काम आसान, लेकिन दिमाग को लग रही “शॉर्टकट” की आदत! स्टडी में बड़ा खुलासा
  9. Simple Ultra इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 400 किलोमीटर की रेंज का दावा 
  10. Android यूजर्स को बुरी लग सकती है ये रिपोर्ट, वफादारी में आगे निकले iPhone यूजर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »