Oppo K15 में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 5 चिप!

यह फोन सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स की तरह आकर्षक फीचर्स कैरी करने वाला है।

Oppo K15 में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 5 चिप!

Photo Credit: Oppo

Oppo K15 सीरीज का नया फोन जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • यह फोन 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है।
  • फोन में कंपनी 6GB से लेकर 16GB तक मैमोरी दे सकती है।
  • फोन में 2.6GHz की क्लॉक स्पीड वाला प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

Oppo अपनी स्मार्टफोन सीरीज में जल्द ही 8000mAh बैटरी वाला एक नया फोन लॉन्च कर सकती है। यह फोन कंपनी की पॉपुलर Oppo K15 सीरीज से बताया जा रहा है। इस फोन में धांसू चिपसेट देखने को मिल सकता है। Oppo K15 Pro और K15 Pro+ इस सीरीज में पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं। नया वनिला Oppo K15 अब सीरीज में लेटेस्ट एडिशन हो सकता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं Oppo K15 के लॉन्च से पहले सभी खास फीचर्स के बारे में। 

Oppo K15 जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। यह फोन सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स की तरह आकर्षक फीचर्स कैरी करने वाला है। टिप्स्टर पांडा इज बाल्ड ने Oppo K15 (via) को लेकर नया खुलासा किया है। फोन में 6.78 इंच का LTPS डिस्प्ले होगा। यह फोन 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। इसमें 8000mAh की बैटरी होगी। फोन 8.8mm मोटाई के साथ आ सकता है। वजन 213 ग्राम हो सकता है। फोन में 2.6GHz की क्लॉक स्पीड वाला प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। 

हाल ही में चीन की TENAA सर्टिफिकेशन में Oppo PYR110 नामक एक मॉडल को देखा गया था। कहा जा रहा है कि यह फोन Oppo K15 के रूप में लॉन्च होने वाला है। फोन में 2772 x 1272 पिक्सल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में कंपनी 6GB से लेकर 16GB तक मैमोरी दे सकती है। वहीं, स्टोरेज के लिए इसमें 128GB से लेकर 1TB तक के विकल्प देखने को मिल सकते हैं। 

कैमरा की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस यहां देखने को मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। इसके अलावा फोन में IR ब्लास्टर का सपोर्ट भी बताया गया है। कयास है कि इसमें Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है जिसे कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। यह चिपसेट 2.6GHz की क्लॉक स्पीड के साथ आता है। जल्द ही कंपनी की ओर से इस फोन को लेकर कोई घोषणा की जा सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  5. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  7. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  8. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  9. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  10. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »