WWDC में नए प्रोडक्ट्स पेश कर सकती है Apple, 5-9 जून तक होगा इवेंट

प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाला यह इवेंट डिवेलपर्स और एपल के प्रोडक्ट्स में दिलचस्पी रखने वालों के बीच लोकप्रिय है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 मार्च 2023 13:10 IST
ख़ास बातें
  • इसमें Reality Pro AR हेडसेट भी पेश किया जा सकता है
  • कंपनी 15 इंच के MacBook Air को भी डिवेलप कर रही है
  • इस इवेंट का आयोजन ऑनलाइन होगा

इस वर्ष एपल एक स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज भी आयोजित कर रही है

ग्लोबल स्मार्टफोन और टेक कंपनी Apple ने इस वर्ष की अपनी वर्ल्डवाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) का 5 से 9 जून तक आयोजन करने की घोषणा की है। यह इवेंट डिवेलपर्स और एपल के प्रोडक्ट्स में दिलचस्पी रखने वालों के बीच लोकप्रिय है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी इस कॉन्फ्रेंस में नई टेक्नोलॉजीज, प्रोडक्ट्स और फीचर्स लॉन्च करती रही है। इस बार भी एपल कुछ नए प्रोडक्ट्स और फीचर्स पेश कर सकती है। 

कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट, वर्ल्डवाइड डिवेलपर रिलेशंस, Susan Prescott ने कहा कि इस वर्ष का WWDC "अभी तक का सबसे बड़ा और सबसे रोमांचक" इवेंट होगा। इसका आयोजन 5 से 9 जून तक ऑनलाइन किया जाएगा। हालांकि, इसके पहले दिन अमेरिका में कैलिफोर्निया के Apple Park में एक फिजिकल इवेंट होगा। कंपनी ने बताया कि डिवेलपर्स और स्टूडेंट्स इसमें हिस्सा ले सकेंगे और इसका ऑनलाइन भी प्रसारण होगा। हालांकि, इस इवेंट के लिए स्थान सीमित हैं और इसके लिए आवेदन की जानकारी एपल की डिवेलपर वेबसाइट और ऐप पर दी गई है। 

एपल ने बताया कि ऑनलाइन इवेंट में सेशंस, लैब्स और कंपनी के इंजीनियर्स और अन्य डिवेलपर्स के साथ बातचीत करने का मौका मिलेगा। इस वर्ष कंपनी एक स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज भी आयोजित कर रही है। इसमें कोडिंग को पसंद करने वाले किसी भी आयु के व्यक्ति हिस्सा ले सकते हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी चैलेंज वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस वर्ष के WWDC में कंपनी  iOS 17, iPadOS 17, macOS 14, watchOS 10 और tvOS 17 की घोषणा कर सकती है। इसमें Reality Pro AR हेडसेट भी पेश किया जा सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह हेडसेट एक अलग डिवाइस हो सकता है। इसमें कंपनी के स्पेशियलाइज्ड एपल सिलिकॉन चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। 

इसके अलावा कंपनी M3 चिप वाले MacBook Air और 15 इंच के MacBook Air को भी डिवेलप कर रही है। इन प्रोडक्ट्स की घोषणा WWDC में की जा सकती है। Apple पिछले महीने एशिया में Xiaomi को पीछे छोड़कर दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई है। स्मार्टफोन कंपनियों के लिए एशिया बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें दो बड़े स्मार्टफोन मार्केट भारत और चीन हैं। एशिया में स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनियों की बड़ी संख्या है। एपल के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn ने भारत में एक नया प्लांट लगाने की योजना बनाई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू
  2. Jio का नया धमाका! 365 दिनों तक 365GB डेटा, 13 OTT फ्री, 200 रुपये से शुरू नए प्लान
  3. Google TV Freeplay दे रहा 10 हजार मूवी, टीवी शो बिल्कुल फ्री! इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
  4. 50MP कैमरा वाला Vivo X300 FE नए स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. Portronics ने लॉन्च किया फोल्ड होने वाला Wireless Mouse, कीमत ₹899
  7. 100% Pure Petrol: बिना इथेनॉल वाला शुद्ध पेट्रोल चाहिए तो इस ऐप से लगाएं पता, जानें कैसे
  8. Airtel ने फिर बढ़ाया यूजर्स का खर्च! कई सस्ते प्लान हुए बंद, कुछ के बेनिफिट्स भी घटे
  9. Realme 16x 5G हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. टेक्नोलॉजी की उड़ान, ड्रोन बन गया पोस्टमैन! असम में शुरू हुई ड्रोन वाली हाईटेक डाक सर्विस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.