4.5 लाख रुपये की Air India की टिकट खरीदी, मिली टूटी सीट! वीडियो वायरल

महिला के इस वीडियो पर अन्य यूजर्स ने भी अपने अनुभव शेयर किए हैं जिनको फ्लाइट्स के दौरान इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा।

4.5 लाख रुपये की Air India की टिकट खरीदी, मिली टूटी सीट! वीडियो वायरल

Photo Credit: Instagram/ Shreyti Garg

स्टोरी शेयर करते हुए श्रेयति ने कहा कि उन्होंने टिकटों पर लाखों रुपये खर्च किए लेकिन उसको सुविधाएं नहीं मिलीं।

ख़ास बातें
  • महिला ने दिल्ली से टोरंटो की फ्लाइट के लिए 4.5 लाख की टिकट खरीदी थी।
  • वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करने के बाद यह तेजी से वायरल हो गया।
  • 30 लाख के लगभग व्यूज इस वीडियो को मिल चुके हैं।
विज्ञापन
हवाई जहाज में यात्रा के लिए एक महिला ने 4.5 लाख की टिकट खरीदी लेकिन उसे बदले में टूटी सीट पर यात्रा करनी पड़ी। महिला ने अपनी यात्रा का अनुभव इंस्टाग्राम पर शेयर किया और वीडियो वायरल हो गया। दरअसल श्रेयति नाम की महिला ने दिल्ली से टोरंटो की फ्लाइट के लिए 4.5 लाख की टिकट खरीदी थी। लेकिन महिला को उस हिसाब से सुविधाएं नहीं मिलीं। वह अपने पति और दो बच्चों के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट में टोरंटो जा रही थी। खराब सुविधाओं के बारे में महिला ने एयर इंडिया को भी पोस्ट में टैग किया। 

इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी शेयर करते हुए श्रेयति ने कहा कि उन्होंने टिकटों पर लाखों रुपये खर्च किए लेकिन उसको सुविधाएं नहीं मिलीं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यूजर ने एंटरटेनमेंट सिस्टम दिखाया है और बताया है कि वह ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है। ओवरहेड लाइट भी काम नहीं कर रही है, जिसके कारण उसको फोन की टॉर्च से अपने बच्चों की मदद करनी पड़ रही है। सीटों की हालत बेहद खराब बताई गई है, महिला का ये भी कहना है कि हैंडल टूटे हुए थे लेकिन वो उसकी फोटो नहीं ले पाई। उनमें से तार भी निकले हुए थे। 
यूजर के अनुसार, इस तरह की अव्यवस्था के बीच ट्रेवल करना बिल्कुल भी सेफ नहीं था। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करने के बाद यह तेजी से वायरल हो गया। 30 लाख के लगभग व्यूज इस वीडियो को मिल चुके हैं। वहीं, यूजर ने एयर इंडिया को टैग करते हुए भी अपनी असुविधा के बारे में अवगत करवाया। यूजर ने लिखा कि एक तो टिकटों की कीमत पहले से ही इतनी अधिक है। उसके ऊपर से पैसेंजर को आरामदायक यात्रा करवाने की बजाए उनको इस तरह की असुविधा का भागीदार बनाया जा रहा है। वो भी तब, जब माता-पिता अपने बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं। 

महिला के इस वीडियो पर अन्य यूजर्स ने भी अपने अनुभव शेयर किए हैं जिनको फ्लाइट्स के दौरान इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा। एक यूजर ने लिखा कि उसने 2018 से ही एयर इंडिया की टिकट खरीदना बंद कर दिया है। इसकी सर्विसेज बहुत खराब हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा एयर इंडिया को इस बारे में सोचना चाहिए। बहरहाल वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है। इस पर सैकड़ों कमेंट्स आ रहे हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: air india ticket, air india viral video, Air India news
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  5. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »