• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिर्फ 1470 रुपये में हवाई जहाज की यात्रा करें, Tata की Air India की तगड़ी सेल में सबके सपने होंगे पूरे

सिर्फ 1470 रुपये में हवाई जहाज की यात्रा करें, Tata की Air India की तगड़ी सेल में सबके सपने होंगे पूरे

Air India से फ्लाइट की टिकट बुक करने पर ग्राहकों को 30 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलेगा।

सिर्फ 1470 रुपये में हवाई जहाज की यात्रा करें, Tata की Air India की तगड़ी सेल में सबके सपने होंगे पूरे

Photo Credit: Air India

Air India ने फ्लाइट की टिकट पर सेल शुरू की है।

ख़ास बातें
  • Air India ने हवाई जहाज में सफर करने वालों के लिए तगड़ा ऑफर निकाला है।
  • Air India फ्लाइट टिकट बुक करने पर 30 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिल रहा है।
  • Air India सेल में घरेलू और विदेशों दोनों यात्राओं पर छूट मिल रही है।
विज्ञापन
Tata के स्वामित्व वाली एयरलाइन कंपनी Air India ने हवाई जहाज में सफर करने वालों के लिए तगड़ा ऑफर निकाला है, जिसमें ग्राहकों को सस्ते में हवाई जहाज की यात्रा करने का मौका मिलेगा। Air India ने 96 घंटों के लिए स्पेशल सेल शुरू की है जो कि 17 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक जारी रहने वाली है। इस दौरान फ्लाइट की टिकट महज 1470 रुपये से शुरू होगी। एयर इंडिया से फ्लाइट टिकट पर 30 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलेगा। 

 


Air India का डिस्काउंट 


Air India से फ्लाइट की टिकट बुक करने पर ग्राहकों को 30 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह डिस्काउंट इकोनॉमी और बिजनेस कैबिन पर लागू होता है। एयर इंडिया की वेबसाइट से टिकट बुक करने पर खास फायदे भी शामिल हैं। सेल के दौरान चुनिंदा रूट और देशों के लिए कन्वीनियंस फीस भी नहीं है। यह सेल लिमिटेड पीरियड तक रहने वाली है और इस दौरान लिमिटेड सीट्स उपलब्ध होंगी जो कि पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर मिलेंगी।

सेल के दौरान डिस्काउंट के साथ टिकट्स को एयर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एयर इंडिया बुकिंग ऑफिस के साथ अधिकृत एजेंट्स से बुक किया जा सकता है। आपको बता दें कि सेल के दौरान बुक होने वाली टिकट्स से ग्राहक 1 सितंबर से लेकर 31 अक्टूबर, 2023 के बीच यात्रा कर सकते (भारत और SAARC देशों के बीच) हैं। वहीं 15 सितंबर से 31 अक्टूबर, 2023 तक (यूरोप/यूके, साउथ ईस्ट एशिया, खाड़ी देशों, साउदी अरब) जैसे देशों में यात्रा कर सकते हैं।

ध्यान देने वाली बातें
भारत के अंदर इकोनॉमी और बिजनेस क्लास में यात्रा करने पर 15 प्रतिशत तक डिस्काउंट है।
भारत से यूरोप/यूके की यात्रा पर इकोनॉमी क्लास पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट है, वहीं बिजनेस क्लास पर 5 प्रतिशत तक डिस्काउंट है।
भारत से साउथ ईस्ट एशिया की यात्रा करने पर इकोनॉमी और बिजनेस क्लास पर 10 प्रतिशत तक डिस्काउंट है।
भारत से खाड़ी देशों की यात्रा करने पर इकोनॉमी और बिजनेस क्लास पर 10 प्रतिशत तक डिस्काउंट है।
भारत से साउदी अरब की यात्रा करने पर इकोनॉमी और बिजनेस क्लास पर 15 प्रतिशत तक डिस्काउंट है।
भारत से SAARC देशों की यात्रा करने पर इकोनॉमी और बिजनेस क्लास पर 15 प्रतिशत तक डिस्काउंट है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »