WhatsApp कर रहा स्टेटस अपडेट के नए फीचर पर काम, टेस्टिंग शुरू, जानें क्या होगा बदलाव

WhatsApp कथित तौर पर अपने iOS ऐप के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसके जरिए स्टेटस अपडेट शेयर करना ज्यादा आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2025 16:03 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp कथित तौर पर अपने iOS ऐप के लिए नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।
  • WhatsApp स्टेटस अपडेट के लिए नए क्विक शेयरिंग ऑप्शन पर काम कर रहा है।
  • WhatsApp स्टेटस अपडेट पेज के इंटरफेस को अपडेट करेगा।

WhatsApp सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।

Photo Credit: Unsplash/Dimitri Karastelev

WhatsApp कथित तौर पर अपने iOS ऐप के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसके जरिए स्टेटस अपडेट शेयर करना ज्यादा आसान हो जाएगा। फीचर ट्रैकर के जरिए शेयर की गई जानकारी के अनुसार, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म स्टेटस अपडेट के लिए नए क्विक शेयरिंग ऑप्शन पर काम कर रहा है। इस ऑप्शन के बाद यूजर दूसरों के साथ स्टेटस अपडेट जल्दी से शेयर कर पाएंगे, जिससे उन्हें अलग इंटरफेस से नेविगेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए वॉट्सऐप के इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्विक शेयरिंग ऑप्शन की खासियतें

फीचर ट्रैकर WABetaInfo के अनुसार, iOS के लिए WhatsApp बीटा के लेटेस्ट अपडेट में देखे गए नए कोड से पता चला है कि ऐप स्टेटस अपडेट के लिए एक नए क्विक शेयरिंग फीचर पर काम कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में iOS के लिए WhatsApp बीटा वर्जन 25.28.10.72 जारी किया था, जिसके बाद इसकी जानकारी मिली। हालांकि, यह वर्तमान में उपलब्ध नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि इस पर काम चल रहा है और ऐप के आगामी वर्जन में आ सकता है।

फीचर ट्रैकर के जरिए शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, WhatsApp स्टेटस अपडेट पेज के इंटरफेस को अपडेट करेगा, जिससे यह दिखने में इंस्टाग्राम जैसा ही लगेगा। यूजर्स को स्क्रीन के निचले बाएं कॉर्नर में व्यू काउंट नजर आएगा। इसके अलावा एक और बड़ा बदलाव मेटा के अन्य ऐप्स फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए दो नए क्विक शेयरिंग ऑप्शन जुड़ने की उम्मीद है। नए ऑप्शन के साथ यूजर्स इन सोशल मीडिया ऐप्स पर अपने स्टेटस अपडेट को तेजी से क्रॉस-पोस्ट कर पाएंगे।

फीचर ट्रैकर ने बताया कि यूजर्स इस बात पर कंट्रोल बनाए रख पाएंगे कि उनके स्टेटस अपडेट कहां शेयर किए जाएं। यूजर्स इंस्टाग्राम और फेसबुक या दोनों प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग मैनुअल तौर पर पोस्ट करने का चयन कर सकते हैं। इसका मतलब है कि फेसबुक पर अपडेट शेयर करने पर वह अपने आप इंस्टाग्राम पर शेयर होगा या नहीं होगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.