• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 418Km रेंज के साथ कल लॉन्‍च होगी Volvo XC40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक SUV, मिलेंगे ये खास फीचर्स

418Km रेंज के साथ कल लॉन्‍च होगी Volvo XC40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक SUV, मिलेंगे ये खास फीचर्स

कंपनी ने कहा है कि ‘XC40 इलेक्ट्रिक SUV’ को सिर्फ 33 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

418Km रेंज के साथ कल लॉन्‍च होगी Volvo XC40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक SUV, मिलेंगे ये खास फीचर्स

यह महज 4.9 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

ख़ास बातें
  • इसे कंपनी के होसाकोटे प्लांट में असेंबल किया जाएगा
  • यह 150 kW DC फास्ट चार्जिंग यूनिट्स को सपोर्ट करती है
  • 4.9 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड पकड़ सकती है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वीकल सेगमेंट में एक बड़ा लॉन्‍च 15 अगस्‍त को होने जा रहा है, जब महिंद्रा अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV की रेंज का वर्ल्‍ड प्रीमियर करेगी। उससे पहले कल इंडिया में वॉल्‍वो कार्स इंडिया अपनी नई Volvo XC40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह 418 किमी. की रेंज ऑफर करती है और सिर्फ 33 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। ‘XC40 रिचार्ज SUV' को कंपनी के कॉम्पैक्ट मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (CMA) प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसकी खूबियों के बारे में विस्‍तार से जानते हैं।   

रिपोर्टों के अनुसार, Volvo XC40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक SUV बंगलूरू के पास कंपनी के होसाकोटे प्लांट में असेंबल किया जाएगा। डिजाइन में एक फ्रेशनेस दिखाने के लिए कार के फ्रंट में ग्रिल के बजाय सफेद रंग का पैनल मिलता है, जिसमें वॉल्‍वो का बैज दिया गया है। अलॉय व्‍हील भी बदले हुए दिखाई देंगे। हालांकि कुछ चीजों को छोड़ दें, तो यह SUV काफी हद तक वॉल्‍वो XC40 के जैसी ही नजर आएगी। 

कार की इलेक्ट्रिक खूबियों की बात करें, तो वॉल्वो XC40 रिचार्ज में हरेक एक्सल पर 150 kW इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ एक डुअल-मोटर पावरट्रेन दिया गया है, जो 402 bhp और 660 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इलेक्ट्रिक मोटर 78 kWh बैटरी पैक द्वारा पावर्ड होती है। दावा है कि यह कार 418 किलोमीटर तक रेंज ऑफर करती है। यह इलेक्ट्रिक SUV, 150 kW DC फास्ट चार्जिंग यूनिट्स को सपोर्ट करती है। कंपनी ने कहा है कि ‘XC40 इलेक्ट्रिक SUV' को सिर्फ 33 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। और तो और यह महज 4.9 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

कंपनी के इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के प्राइस को लेकर कोई् हिंट नहीं दी है, पर इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज EQC, जगुआर आई-पेस, बीएमडब्ल्यू iX, ऑडी ई-ट्रॉन और किआ EV6 जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा, तो आप प्राइस का अंदाज लगा सकते हैं। हालां‍कि माना यह जा रहा है कि XC40 रिचार्ज की कीमत इन लग्‍जरी गाड़‍ियों से कम हो सकती है, जो इसे लोगों के सामने एक बेहतर ऑप्‍शन के रूप में प्रस्‍तुत कर सकती है। 

कार के कुछ इनसाइड भी सामने आए हैं। बताया जाता है कि इसमें 12 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, टू-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसी खूबियां दी जाएंगी। और क्‍या कुछ होगा खास इसके लिए हमें कल के इवेंट का इंतजार करना होगा। उसके बाद वॉल्‍वो की इस इलेक्ट्रिक कार की डिटेल और प्राइस सामने आ जाएंगे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  4. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  5. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  6. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  7. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  8. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  10. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »