75 Km रेंज वाली Veo Apollo इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Veo Apollo ई-बाइक में 750W क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिससे थ्रॉटल के जरिए बाइक को 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुंचाया जा सकता है।

75 Km रेंज वाली Veo Apollo इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Veo Apollo इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 25 kmph है

ख़ास बातें
  • यह ई-बाइक सिंगल चार्ज में 72 km की सिंगल चार्ज रेंज देने में सक्षम है
  • रिपोर्ट बताती है कि कंपनी इसे 2023 में उपलब्ध करा सकती है
  • ई-बाइक में 750W क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि अब नॉन-इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर भी इलेक्ट्रिफिकेशन की ओर बढ़ रहा है। यही कारण है कि मोबिलिटी मार्केट में हमें एक के बाद एक नए इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च देखने को मिल रहे हैं। लेटेस्ट लॉन्च Veo के खेमे से आया है, जहां कंपनी ने कथित तौर पर Apollo नाम की एक डुअल पैसेंजर इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की है, जो सिंगल चार्ज में 72 km की सिंगल चार्ज रेंज देने में सक्षम है।

Gizmochina के अनुसार, Veo नाम की मोबिलिटी कंपनी ने Apollo इलेक्ट्रिक बाइक पेश की है, जिसमें कुल दो लोग सवारी कर सकते हैं। इसकी कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। रिपोर्ट बताती है कि कंपनी इसे 2023 में उपलब्ध करा सकती है। 

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Veo Apollo ई-बाइक में 750W क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिससे थ्रॉटल के जरिए बाइक को 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुंचाया जा सकता है। दो सवारी के साथ यह इलेक्ट्रिक बाइक फुल चार्ज में 72 km तक चल सकती है।

रिपोर्ट बताती है कि Veo Apollo 181kg तक का पेलोड उठा सकती है और यह पहली डुअल-पैसेंजर इलेक्ट्रिक बाइक है। थ्रोटल के साथ अपोलो इंजन की नकली आवाज करती है, ताकि पैदल चलने वालों को पीछे से आते वाहन के बारे में पता चल सके। अपोलो में अन्य Veo मॉडल को सपोर्ट करने वाली बैटरी मिलती है। कहने का मतलब है कि इसके बैटरी पैक को अन्य Veo मॉडल में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Apollo में एक फोन माउंट और एक स्क्रीन है, जो स्पीड और बैटरी चार्ज स्टेटस के साथ-साथ टर्न सिग्नल जैसे वैल्यू को दिखाती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric bike
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  7. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  9. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »