UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI

हाल ही में केंद्र सरकार ने संकेत दिया था कि 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर MDR लगाने के फैसले की समीक्षा नहीं की जाएगी। सरकार को उम्मीद है कि नए चार्ज को लगाने के बावजूद UPI ट्रांजैक्शंस में बढ़ोतरी जारी रहेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 सितंबर 2026 22:05 IST
ख़ास बातें
  • MDR लगाने से UPI की वॉल्यूम पर बड़ा असर होने की कम संभावना है
  • लगभग 75% मर्चेंट्स को 2,000 रुपये से अधिक की ट्रांजैक्शन नहीं मिलती
  • NPCI को UPI पर MDR से लॉन्ग-टर्म में वैल्यू दिख रही है

MDR के दायरे से 95 प्रतिशत से ज्यादा UPI पर्सन-टु-मर्चेंट ट्रांजैक्शंस बाहर रहेंगी

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से होने वाली अधिक वैल्यू की ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने से UPI की वॉल्यूम पर बड़ा असर होने की कम संभावना है। UPI को ऑपरेट करने वाली नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) का मानना है कि MDR के लागू होने के बाद इन ट्रांजैक्शंस की वॉल्यूम पर असर नहीं पड़ेगा। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, NPCI का मानना है कि लगभग 10 प्रतिशत मर्चेंट्स के UPI पर MDR का भार कस्टमर्स पर डालने का रिस्क है। लगभग 75 प्रतिशत मर्चेंट्स को 2,000 रुपये से अधिक की ट्रांजैक्शंस नहीं मिलती, जबकि लगभग 10 प्रतिशत क्रेडिट कार्ड से पेमेंट नहीं लेते। इस वजह से चार्जेज को लेकर मुश्किल स्थिति हो सकती है और इसका असर कस्टमर्स पर पड़ सकता है। UPI के जरिए होने वाली ट्रांजैक्शंस के लगभग 96 प्रतिशत पर कोई चार्ज नहीं लगता। NPCI को UPI पर MDR से लॉन्ग-टर्म में वैल्यू दिख रही है। 

Advertisement

कस्टमर्स को क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड्स जैसे इंसेंटिव को UPI के यूजर्स के लिए भी पेश किया जा सकता है। हाल ही में केंद्र सरकार ने संकेत दिया था कि 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर MDR लगाने के फैसले की समीक्षा नहीं की जाएगी। सरकार को उम्मीद है कि नए चार्ज को लगाने के बावजूद UPI ट्रांजैक्शंस में बढ़ोतरी जारी रहेगी। UPI के जरिए 2,000 रुपये से ज्यादा की ट्रांजैक्शंस पर 0.4 प्रतिशत का MDR लगेगा। हालांकि, इसके लिए 300 रुपये प्रति ट्रांजैक्शंस की लिमिट होगी। रेलवे, इंश्योरेंस, टेलीकॉम सर्विसेज और फ्यूल सहित 2,000 रुपये से ज्यादा की चुनिंदा ट्रांजैक्शंस पर 5 रुपये का MDR लगाया जाएगा। 

म्यूचुअल फंड्स, स्टॉक ब्रोकिंग चार्जेज और शेयर्स सहित कैपिटल मार्केट से जुड़ी ट्रांजैक्शंस पर 0.02 प्रतिशत का MDR लगेगा। इसके लिए 300 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन के MDR की लिमिट तय की गई है। इस चार्ज के बावजूद UPI के कुल इस्तेमाल पर कम असर होगा। इससे लगभग चार प्रतिशत मर्चेंट ट्रांजैक्शंस पर असर हो सकता है। MDR के दायरे से 95 प्रतिशत से ज्यादा UPI पर्सन-टु-मर्चेंट ट्रांजैक्शंस बाहर रहेंगी। इसके अलावा पर्सन-टु-पर्सन-टु-मर्चेंट (P2PM) मॉडल के तहत ऑपरेट करने वाले स्मॉल मर्चेंट्स के लिए भी MDR को लेकर छूट जारी रहेगी। दुनिया में भारत डिजिटल तरीके से सबसे तेज पेमेंट्स करने वाला देश बन चुका है। विदेश में भी कुछ देशों में UPI के जरिए पेमेंट सर्विस को लॉन्च किया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.