• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • स्‍कूल टाइम में 2 घंटे कैंडी क्रश खेलने पर टीचर सस्‍पेंड, इस Android फीचर ने ‘पकड़ा’

स्‍कूल टाइम में 2 घंटे कैंडी क्रश खेलने पर टीचर सस्‍पेंड, इस Android फीचर ने ‘पकड़ा’

ड्यूटी के दौरान फोन पर कैंडी क्रश खेलने और उस पर बात करने के कारण टीचर को सस्‍पेंड कर दिया गया है।

स्‍कूल टाइम में 2 घंटे कैंडी क्रश खेलने पर टीचर सस्‍पेंड, इस Android फीचर ने ‘पकड़ा’

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

ख़ास बातें
  • स्‍कूल टाइम में कैंडी क्रश मोबाइल गेम खेल रहा था टीचर
  • यूपी के संभल में एक स्‍कूल से सामने आया मामला
  • डीएम ने की जांच, आरोपी टीचर को किया गया सस्‍पेंड
विज्ञापन
सरकारी स्‍कूलों में शिक्षा व्‍यवस्‍था को बेहतर बनाने के लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन कई शिक्षकों की लापरवाही इस कोशिश को धक्‍का लगाती है। यूपी के संभल जिले का एक स्‍कूल टीचर बच्‍चों को पढ़ाने और उन पर ध्‍यान देने के बजाए मोबाइल में व्‍यस्‍त रहते हुए पकड़े गए। आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, मोबाइल गेम कैंडी क्रश की लत के कारण टीचर को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। ड्यूटी के दौरान फोन पर कैंडी क्रश खेलने और उस पर बात करने के कारण टीचर को सस्‍पेंड कर दिया गया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब सामने आई, जब जिले के डीएम राजेंद्र पांसिया औचक निरीक्षण के लिए स्कूल पहुंचे और पाया कि स्‍टूडेंट्स की कॉपियों में पहले पेज से लेकर आखिरी पेज तक ढेर सारी गलतियां हैं। जब टीचर के फोन की जांच की गई तो उसमें मौजूद एक ऐप ने सारा राज खोल दिया। 

दरअसल, वह ऐप फोन में बिताए गए घंटों को ट्रैक करता है। इससे पता चला कि स्‍कूल टीचर स्‍कूल टाइम में लगभग 2 घंटे कैंडी क्रश खेलने में बिताता है। डीएम ने स्‍थानीय पत्रकारों से कहा कि टीचर्स को स्‍टूडेंट्स के स्‍कूल वर्क और होमवर्क की जांच करने पर फोकस करना चाहिए। उन्‍हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बच्‍चों को क्‍वॉलिटी एजुकेशन मिले। उन्‍होंने कहा कि स्‍कूल में मोबाइल फोन का इस्‍तेमाल करना समस्या नहीं है, लेकिन स्कूल के टाइम में पर्सनल वजहों से उसका इस्‍तेमाल सही नहीं है। 

बताया जाता है कि डीएम ने 6 स्‍टूडेंट्स की कॉपी में 6 पेज चेक किए। उन्‍होंने 95 गल‍तियां पकड़ीं, जिसमें से 9 गलतियां पहले पेज पर थीं। जिन टीचर पर कार्रवाई की गई है, उनका नाम प्रियम गोयल बताया जा रहा है। 
 

इस फीचर ने खोली पोल 

एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन में मौजूद डिजिटल वेल-वींग (Digital Well-being) फीचर यह बता सकता है कि कोई यूजर अपने स्‍मार्टफोन पर कितना वक्‍त बिताता है। वह किस ऐप पर कितनी देर तक रहता है। इसी फीचर से पता चला कि स्कूल के साढ़े पांच घंटों में प्रियम गोयल ने लगभग दो घंटे कैंडी क्रश खेलने में बिताए, 26 मिनट तक फोन पर बात की और लगभग 30 मिनट तक सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल किया।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  3. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  5. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  6. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  7. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  8. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  9. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »