सॉफ्टवेयर में आई एक गड़बड़ी और अमेरिका में हवाई जहाज नहीं भर सके उड़ान!

United Airlines : जो फ्लाइट्स टेक ऑफ कर गई थीं, उनमें कोई दिक्‍कत नहीं आई।

सॉफ्टवेयर में आई एक गड़बड़ी और अमेरिका में हवाई जहाज नहीं भर सके उड़ान!

Photo Credit: @united

यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा है कि उसके सिस्‍टम पर कोई साइबर अटैक नहीं हुआ है।

ख़ास बातें
  • ‘यूनाइटेड एयरलाइंस’ की हवाई सेवाओं पर असर
  • 7 उड़ानें रद्द, सैकड़ों कैंसल करनी पड़ी
  • अब समस्‍या को ठीक कर लिया गया है
विज्ञापन
कंप्‍यूटर में आई एक गड़बड़ी की वजह से अमेरिका की प्रमुख ‘यूनाइटेड एयरलाइंस' को देशभर में अपनी उड़ानों को रोकना पड़ गया। एबीसी न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक घंटे बाद हालात सुचारू हो सके। घटना मंगलवार रात की है। सॉफ्टवेयर इशू के चलते यूनाइटेड एयरलाइंस की 7 उड़ानें रद्द की गईं, जबकि 364 फ्लाइट्स में देरी हुई। हालांकि जो फ्लाइट्स टेक ऑफ कर गई थीं, उनमें कोई दिक्‍कत नहीं आई। 

‘यूनाइटेड एयरलाइंस' ने इस समस्‍या की जानकारी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स के जरिए शेयर की। एक पोस्‍ट में उसने कहा कि हम सिस्‍टम में आए एक इशू का सामना कर रहे हैं। सभी विमानों को हवाई अड्डों पर रोका जा रहा है। जो फ्लाइट्स टेकऑफ कर गई हैं वो योजना के अनुसार आगे बढ़ रही हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जल्‍द से जल्‍द समस्‍या को दुरुस्‍त करने पर काम हो रहा है। 
 

इस पोस्‍ट के बाद एक और पोस्‍ट में यूनाइटेड एयरलाइंस ने बताया कि उसने तकनीक से जुड़ी समस्‍या को सुलझा लिया है। उड़ानें दोबारा शुरू हो गई हैं। एयरलाइन की ओर बताया गया कि वह उन यात्रियों से संपर्क में है, जिनकी फ्लाइट्स कैंसल करनी पड़ीं। 

बताया जाता है कि सॉफ्टवेर अपडेट की वजह से एयरलाइन का टेक्‍नॉलजी सिस्‍टम स्‍लो हो गया।  एक रिपोर्ट के अनुसार, यूनाइटेड एयरलाइंस ने यह कन्‍फर्म किया कि उसके सिस्‍टम पर कोई साइबर अटैक नहीं हुआ है। तकनीकी गड़बड़ी की वजह से फ्लाइट्स के कैंसल होने का यह पहला मामला नहीं है। दुनियाभर में खासकर अमेरिका और यूरोपीय देशों में ऐसे वाकये होते हैं। 

इन देशों की ज्‍यादातर आबादी हवाई सफर करती है, इसलिए प्रभावितों की संख्‍या ज्‍यादा होती है। बीते 28 अगस्‍त को ही यूनाइटेड किंगडम के एयर ट्रैफ‍िक कंट्रोल सिस्‍टम में तकनीकी समस्‍या की वजह से 500 से ज्‍यादा उड़ानों को कैंसल करना पड़ा था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »