Google ने जारी किया Android 15 Beta 3, मिले ये नए फीचर्स!

Google ने एंड्रॉइड 15 बीटा 3 को मंगलवार को रोल आउट कर दिया है। यह एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए गूगल के आगामी अपडेट में एक बड़ा कदम साबित होगा।

Google ने जारी किया Android 15 Beta 3, मिले ये नए फीचर्स!

Photo Credit: Google

Google Pixel 8 Pro में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Google ने एंड्रॉइड 15 बीटा 3 को मंगलवार को रोल आउट कर दिया है।
  • तीसरे बीटा पेश के साथ एंड्रॉइड 15 अब प्लेटफॉर्म स्टेबिलिटी पर पहुंचा है।
  • डेवलपर्स अब अपने एप्लिकेशन के साथ नए फीचर्स को इंटीग्रेटेड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Google ने एंड्रॉइड 15 बीटा 3 को मंगलवार को रोल आउट कर दिया है। यह एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए गूगल के आगामी अपडेट में एक बड़ा कदम साबित होगा, जिसका इस्तेमाल 3 बिलियन से ज्यादा एक्टिव डिवाइसेज पर किया जाता है। तीसरे बीटा के रिलीज के साथ एंड्रॉइड 15 अब प्लेटफॉर्म स्टेबिलिटी पर पहुंच गया है, जिसका मतलब है कि डेवलपर्स अब अपने एप्लिकेशन के साथ नए फीचर्स को इंटीग्रेटेड कर सकते हैं जो कि एंड्रॉयड 15 के रिलीज से पहले उपलब्ध है।


Android 15 Beta 3 Features


Google अब अपने स्मार्टफोन मॉडल Pixel 6, Pixel 6a और Pixel 6 Pro से लेकर नए Pixel 8, Pixel 8a और Pixel 8 Pro तक एंड्रॉयड 15 बीटा 3 को रोल आउट कर रहा है। यूजर्स एंड्रॉइड 15 बीटा 3 रिलीज को अपने पिक्सल फोल्ड और पिक्सल टैबलेट पर भी इंस्टॉल कर सकते हैं। नया बीटा रिलीज जून 2024 सिक्योरिटी पैच लाता है, ठीक एंड्रॉइड 14 के स्टेबल वर्जन की तरह, जिसे इस महीने की शुरुआत में नए फीचर्स के साथ यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया था। इस बीच गूगल प्ले सर्विस को एंड्रॉइड 15 बीटा 3 पर वर्जन 24.16.17 में अपडेट किया गया है।


Android 15 Beta 3 में क्या है नया


पिछले वर्जन से अलग Google ने सिर्फ एक यूजर फेसिंग फीचर में सुधार करने के लिए लिस्टेड किया है जो एंड्रॉइड 15 बीटा 3 रिलीज का हिस्सा है। तीसरे बीटा में अपडेट करने के बाद यूजर्स पासकी का इस्तेमाल करके एक टैप से ऐप्स में लॉगिन कर सकेंगे। Google का कहना है कि एंड्रॉइड 15 एक कार्ड पेश करेगा जो यूजर्स को जानकारी देगा कि वे ऐप्स में लॉग इन करने के लिए अपने फिंगरप्रिंट या फेशियल रिकॉग्निशन का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे लॉगिन प्रोसेसर आसान हो जाएगा।

एंड्रॉइड 15 बीटा 3 के साथ आने वाला एक और सुधार कीबोर्ड के ऊपर, सजेशन रो में सेव किए गए लॉगिन के साथ पासकी और Google के साथ साइन इन ऑप्शन देखने की कैपेसिटी है। कंपनी के अनुसार, ये ऑप्शन पासवर्ड फील्ड में ड्रॉप-डाउन मीनू में भी दिखाए जाएंगे। इस बीच 9to5Google ने पिक्सल फोल्ड के लिए एक बेहतर वॉलपेपर एडिटर देखा जो आपको वॉलपेपर लगाने से पहले दोनों डिस्प्ले की प्रीव्यू करने देता है, साथ ही एक नया एडेप्टिव स्क्रीन टाइमआउट ऑप्शन भी देता है जो इस्तेमाल में न होने पर स्क्रीन को बंद कर देता है। इसके अलावा नया बीटा रिलीज फुल वॉल्यूम मीनू को बिना मिनीमाइज के ऑप्शन के दिखाता है और स्क्रीनशॉट प्रीव्यू अब एंड्रॉइड 15 बीटा 3 पर बटन के ऊपर दिखाता है।


Android 15 Beta 3 कैसे करें डाउनलोड


Google के अनुसार, अगर आपने अपने गूगल पिक्सल फोन या टैबलेट को कंपनी के बीटा प्रोग्राम में एनरोल किया है तो आपको आने वाले दिनों में ऑटोमैटिक तौर पर ओवर-द-एयर अपडेट प्राप्त होगा। अगर आप एंड्रॉयड 15 बीटा 3 अपडेट के लिए मैनुअली चेक करना चाहते हैं तो आपको सेटिंग ऐप खोलनी होगी, उसके बाद सिस्टम, सॉफ्टवेयर अपडेट, सिस्टम अपडेट, चेक फॉर अपडेट पर टैप करना होगा। अपडेट इंस्टॉल होने के बाद, आपको प्रोसेस पूरा करने के लिए रिबूट करना होगा।

आप अपने डिवाइस पर एंड्रॉयड 5 बीटा 3 अपडेट के फैक्ट्री इमेज भी फ्लैश कर सकते हैं, या अगर आपके पास पिक्सल डिवाइस नहीं है तो एमुलेटर में नया बीटा वर्जन टेस्ट कर सकते हैं। जैसे कि बीटा अपडेट स्टैंडर्ड सॉफ्टवेयर रिलीज से कम स्टेबल होते हैं तो इन्हें अपने प्राइमरी डिवाइस पर इंस्टॉल करने की सलाह नहीं दी जाती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android 15 Beta 3, Android 15 Beta 3 Features, Google
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »