• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Aadhaar Card के सिक्योरिटी सिस्टम में खामियों का पता लगाने के लिए हैकर्स को मिला निमंत्रण

Aadhaar Card के सिक्योरिटी सिस्टम में खामियों का पता लगाने के लिए हैकर्स को मिला निमंत्रण

UIDAI ने "Bug Bounty Programme" शुरू किया है, जिसमें 20 टॉप हैकर्स को आमंत्रित किया है।

Aadhaar Card के सिक्योरिटी सिस्टम में खामियों का पता लगाने के लिए हैकर्स को मिला निमंत्रण

चयनित उम्मीदवार को HackerOne, Bugcrowd जैसे बग बाउंटी लीडर्स बोर्ड के टॉप 100 में लिस्टेड होना चाहिए

ख़ास बातें
  • UIDAI के पास करीब 132 करोड़ भारतीयों के आधार डेटा का स्टोरेज है
  • UIDAI ने इस प्रोग्राम को Bug Bounty Programme नाम दिया है
  • Top 20 हैकर्स को दिया जाएगा चैलेंज
विज्ञापन
आधार कार्ड (Aadhaar Card) की सिक्योरिटी को लेकर असकर एक्सपर्ट्स, विपक्षी पार्टियों व सिक्योरिटी रिसचर्स की ओर से सवाल उठाए जाते हैं। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) द्वारा समय-समय पर आधार कार्ड की सुरक्षा को लेकर नागरिकों को आश्वस्त भी किया जाता रहा है। अब, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, UIDAI ने 132 करोड़ भारतीयों के आधार डेटा की सुरक्षा करने वाली अपनी सुरक्षा प्रणाली में किसी भी तरह की कमजोरियों का पता लगाने के लिए 20 टॉप हैकर्स को आमंत्रित किया है।

UIDAI ने "Bug Bounty Programme" शुरू किया है, जिसमें 20 टॉप हैकर्स को आमंत्रित किया है। आधार डेटा की सुरक्षा में खामियों के संबंध में चल रही कई धारणओं के चलते पिछले कुछ समय से इस तरह के प्रोग्राम की मांग की जा रही थी। News 18 ने UIDAI द्वारा 13 जुलाई को जारी एक आदेश का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि अथॉरिटी ने अपने सिस्टम पर बग बाउंटी प्रोग्राम चलाने का फैसला किया है। इस प्रोग्राम में आमंत्रित हैकर्स को आधार कार्ड के सिक्योरिटी सिस्टम में खामियां निकालने का चैलेंज दिया गया है।

रिपोर्ट कहती है कि 20 अलग-अलग हैकर्स या ग्रुप को UIDAI के सेंट्रल आइडेंटिटी डेटा रिपोजिटरी (CIDR) का अध्ययन करने का मौका दिया जाएगा, जो दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल डेटाबेस, यानी 132 करोड़ भारतीयों के आधार डेटा को स्टोर करता है। आदेश में कहा गया है, "चयनित उम्मीदवार को HackerOne, Bugcrowd जैसे बग बाउंटी लीडर्स बोर्ड के टॉप 100 में लिस्टेड होना चाहिए या Microsoft, Google, Facebook या Apple आदि जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा संचालित बाउंटी प्रोग्राम में लिस्टेड होना चाहिए।"

आदेश में आगे कहा गया है, "उम्मीदवार को पिछले एक साल में वैध बग जमा करना चाहिए या इनाम प्राप्त करना चाहिए।" इन हैकर्स को UIDAI के साथ एक नॉन-डिस्क्लोजर समझौते पर हस्ताक्षर करने और उसके निर्देशों का पालन करने की भी आवश्यकता होगी। रिपोर्ट आगे कहती है कि यूआईडीएआई ने दिलचस्प रूप से यह भी कहा है कि कार्यक्रम के लिए चुने गए 20 हैकरों के पास "एक वैध आधार नंबर होनी चाहिए और भारतीय निवासी होना चाहिए"।

अथॉरिटी का कहना है कि यदि उसे 20 से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो यूआईडीएआई टॉप 20 उपयुक्त उम्मीदवारों का मूल्यांकन करने और चयन करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aadhaar card, Bug Bounty Programme, UIDAI
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »