• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • जापान से टकराने वाला है 250 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार वाला 'नानमाडोल तूफान'!

जापान से टकराने वाला है 250 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार वाला 'नानमाडोल तूफान'!

8,500 लोग पहले ही आश्रय स्थलों में रह रहे हैं। लोगों को ऐसी जगह पर आश्रय ढूंढने के लिए कहा गया है जो कि मौसम के बदतर हालातों में भी टिका रहे।

जापान से टकराने वाला है 250 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार वाला 'नानमाडोल तूफान'!
ख़ास बातें
  • तूफान के असर के कारण बुलेट ट्रेनों को रोक दिया गया है
  • 510 हवाई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है
  • 30 लाख के लगभग लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है
विज्ञापन
जापान में नानमाडोल तूफान के कारण बड़े खतरे की चेतावनी जारी की गई है। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। तूफान का खतरा इतना ज्यादा है कि प्रशासन ने 30 लाख के लगभग लोगों को उनके घर खाली करने को कहा गया है। तूफान से खतरा देश के दक्षिण पश्चिम हिस्से की ओर सबसे ज्यादा बताया जा रहा है।

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने क्यूशू प्रांत के कागोशिमा क्षेत्र के लिए खास चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि यह चेतावनी तब जारी की जाती है जब कोई ऐसी मौसमी घटना होने जा रही है जो दशकों में कभी एक बार होती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि तूफान का खतरा कितना बड़ा है। तूफान के दौरान 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, और जापान के तट के टकराने के दौरान इनकी रफ्तार 250 किलोमीटर प्रतिघंटा से भी ज्यादा हो सकती है, ऐसा अनुमान लगाया गया है। 

नानमाडोल तूफान के असर के चलते रविवार तक कागोशिमा और मियाजाकी क्षेत्र के 25 हजार से ज्यादा घरों में लोग बिना बिजली के रह रहे थे। यहां पर ट्रेन, फ्लाइट और इसी तरह की दूसरी सर्विसेज को तूफान के गुजर जाने तक रद्द दिया गया है। एजेंसी ने चेतावनी जारी की है कि इस क्षेत्र के लोगों को तूफान से ऐसा खतरा हो सकता है जो अब से पहले नहीं हुआ है। तेज रफ्तार हवाओं, आंधी और भारी बारिश का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। 

JMA की हेड रयूता कुरोरा ने कहा कि यह तूफान बहुत खतरनाक है और अधिक से अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हवाओं की रफ्तार इतनी अधिक हो सकती है कि कुछ घरों को भी गिरा दे। इसके अलावा कई इलाकों में बाढ़ और लैंड स्लाइड जैसी घटनाएं भी सामने आ सकती हैं। क्यूशू के 30 लाख के लगभग लोगों को इलाका खाली करने के लिए कहा गया है। 

इसके अलावा, 8,500 लोग पहले ही आश्रय स्थलों में रह रहे हैं। लोगों को ऐसी जगह पर आश्रय ढूंढने के लिए कहा गया है जो कि मौसम के बदतर हालातों में भी टिका रहे। कुरोरा के मुताबिक, तूफान इतना भयंकर हो सकता है कि मजबूत बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहना होगा। लोगों को तूफान के हालात बदतर होने से पहले ही इलाके को खाली करने के लिए कहा जा रहा है। 

रविवार की सुबह को तूफान के असर के कारण बुलेट ट्रेनों को रोक दिया गया। साथ ही क्षेत्रीय ट्रेन लाइनें भी बंद कर दी गईं। इसके अलावा 510 हवाई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »