Elon Musk के प्राइवेट जेट को ट्रैक करने वाले एकाउंट पर Twitter ने लगाया बैन

मस्क ने इस वर्ष की शुरुआत में इस एकाउंट को लगभग 5,000 डॉलर में खरीदने की पेशकश की थी। हालांकि, वह इसमें सफल नहीं हुए थे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2022 21:08 IST
ख़ास बातें
  • ट्विटर पर @ElonJet चलाने वाले Jack Sweeney एक स्टूडेंट हैं
  • मस्क अकेले ऐसे बिलिनेयर नहीं हैं जिनके एकाउंट को Sweeney ट्रैक करते हैं
  • इस वर्ष की शुरुआत में मस्क ने इस एकाउंट को खरीदने की पेशकश की थी

ट्रैवल के लिए मस्क अक्सर प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करते हैं

माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के चीफ Elon Musk के प्राइवेट जेट को ट्रैक करने वाले ट्विटर एकाउंट पर बैन लग गया है। मस्क के पास Gulfstream G650ER विमान है। मस्क ने इस वर्ष की शुरुआत में इस एकाउंट को लगभग 5,000 डॉलर में खरीदने की पेशकश की थी। हालांकि, वह इसमें सफल नहीं हुए थे। 

ट्विटर पर @ElonJet चलाने वाले Jack Sweeney एक स्टूडेंट हैं। उनका कहना है कि वह मस्क के प्राइवेट जेट से सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध ट्रांसपॉन्डर डेटा का इस्तेमाल कर इसकी लोकेशन ट्रैक करते हैं। मस्क ने उन्हें एकाउंट खरीदने की पेशकश करने के साथ कहा था कि इससे उनकी सिक्योरिटी को खतरा हो सकता है क्योंकि कोई भी व्यक्ति उनकी फ्लाइट के बारे में जानकारी ले सकता है। मस्क ने पिछले महीने कहा था कि फ्री स्पीच को लेकर उनकी प्रतिबद्धता इतनी है कि उन्होंने अपने विमान को ट्रैक करने वाले ट्विटर एकाउंट को भी बैन नहीं किया है, चाहे यह उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है। 
Advertisement

मस्क अकेले ऐसे बिलिनेयर नहीं हैं जिनके एकाउंट को Sweeney ट्रैक करते हैं। Sweeney 30 से अधिक प्लेन ट्रैकिंग एकाउंट चलाते हैं जो सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध डेटा को शेयर करते हैं। इनमें एमेजॉन के फाउंडर Jeff Bezos, Meta के CEO, Mark Zuckerberg और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर Bill Gates को ट्रैक करने वाले एकाउंट शामिल हैं।

हाल ही में मस्क ने मॉडर्न टेक्नोलॉजी और कई सुविधाओं से लैस प्राइवेट जेट Gulfstream G700 का ऑर्डर दिया है। इसकी डिलीवरी अगले वर्ष की शुरुआत में मिलने की उम्मीद है। Gulfstream के G700 की अच्छी डिमांड है। इसके केबिन की लंबाई 57 फीट और अधिकतम रेंज 7,500 नॉटिकल माइल की है। यह प्लेन दोबारा फ्यूल भरे बिना अमेरिका के Austin से हांगकांग की उड़ान भर सकता है। अमेरिकी एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरर Gulfstream Aerospace Corporation की वेबसाइट के अनुसार, G700 में इंडस्ट्री का सबसे मॉडर्न और बेहतर टेक्नोलॉजी वाला केबिन है। इसमें दो Rolls Royce इंजन, Wi-Fi सिस्टम और 20 विंडोज हैं। इसका प्राइस 7.8 करोड़ डॉलर है। यह मस्क के मौजूदा प्लेन G650ER की G700 जगह ले सकता है। ट्रैवल के लिए मस्क अक्सर प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करते हैं। बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल टेस्ला के अलावा मस्क स्पेस रॉकेट बनाने वाली SpaceX के भी चीफ एग्जिक्यूटिव हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Social media, Tracking, Jet, Twitter, Market, Elon Musk, Data, Tesla, Deal, Ban, Microsoft, Sales

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Microsoft की सर्विस हुईं ठप, लाखों यूजर्स ने की शिकायत, दुनिया भर में रुक गया काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस्स कौन हैं? जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद मिला पद
  2. Microsoft की सर्विस हुईं ठप, लाखों यूजर्स ने की शिकायत, दुनिया भर में रुक गया काम
  3. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  4. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  5. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  6. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  7. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  9. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  10. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.