Toyota की MPV Innova Hycross की बिक्री 50,000 यूनिट्स  से ज्यादा

इसे हाइब्रिड वर्जन में भी उपलब्ध कराया गया है। इसका पेट्रोल इंजन 174 पीएस की मैक्सिमम पावर और 205 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 फरवरी 2024 19:24 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसे हाइब्रिड वर्जन में भी उपलब्ध कराया है
  • इसका प्राइस 19.77 लाख रुपये से 30.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है
  • TKM ने देश में अपना तीसरा प्लांट कर्नाटक में लगाने की योजना बनाई है

कंपनी इसके साथ तीन वर्ष या एक लाख किलोमीटर की वॉरंटी दे रही है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Toyota Kirloskar Motor (TKM) की MPV Innova Hycross की लॉन्च के बाद से बिक्री 50,000 यूनिट्स को पार कर गई है। इसका प्राइस 19.77 लाख रुपये से 30.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। कंपनी इसके साथ तीन वर्ष या एक लाख किलोमीटर की वॉरंटी दे रही है। 

कंपनी ने इसे हाइब्रिड वर्जन में भी उपलब्ध कराया है। इसका पेट्रोल इंजन 174 पीएस की मैक्सिमम पावर और 205 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसके पेट्रोल हाइब्रिड इंजन 186 पीएस और 206 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी माइलेज 21.1 kmpl होने का दावा किया गया है। पेट्रोल इंजन वाली Innova Hycross दो वेरिएंट्स - G और GX में उपलब्ध है। 
Advertisement

TKM ने देश में अपना तीसरा प्लांट कर्नाटक में लगाने की योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी ने कर्नाटक सरकार के साथ मंगलवार को एक MoU पर हस्ताक्षर किए। इससे टोयोटा की प्रोडक्शन कैपेसिटी एक लाख यूनिट्स बढ़ सकती है। कर्नाटक के बिदादी में बनने वाले इस प्लांट में लगभग 3,300 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। इस प्लांट से लगभग 2,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनी की देश में अपने प्रोडक्शन को बढ़ाने की योजना है। इसके पास देश में दो प्लांट हैं जिनकी कैपेसिटी लगभग 3.42 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष की है। टोयोटा के एशिया रीजन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Masahiko Maeda ने कहा था कि देश का मार्केट कंपनी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। नए प्लांट से कंपनी को देश में अपनी बिक्री बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। 

हाइब्रिड कारों के इंटरनेशनल मार्केट में टोयोटा की बड़ी हिस्सेदारी है। इसने देश में Prius के साथ इस सेगमेंट में शुरुआत की थी। जापान की टोयोटा का दावा है कि पेट्रोल इंजन वाली कारों की तुलना में हाइब्रिड कारों से कार्बन इमिशन कम होता है। पिछले वर्ष के अंत में कंपनी ने ट्रेड प्रमोशन एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने हेवी इंडस्ट्रीज मिनिस्ट्रीज से हाइब्रिड कारों पर सेस को संतुलित बनाने का निवेदन किया था। हालांकि, टाटा मोटर्स इसके विरोध में है। पिछले कुछ वर्षों में देश में हाइब्रिड कारों की डिमांड बढ़ी है। इस वजह से Maruti Suzuki और Honda जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने इस सेगमेंट में अपने मॉडल लॉन्च किए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  3. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  5. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  6. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  7. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  8. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  9. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.