बिना ड्राइवर के अमेरिकी सड़कों पर कैब दौड़ा रही ये कंपनी

अमेरिकी कंपनी ऑरोरा ने कहा है कि इस टेस्टिंग से वह अपनी क्षमता को सामने रख रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 मार्च 2022 16:06 IST
ख़ास बातें
  • ऑटोनॉमस व्‍हीकल स्टार्टअप्‍स पर अरबों डॉलर की इन्‍वेस्‍टमेंट हुई है
  • इस वजह से उनके ऊपर रेवेन्‍यू को बढ़ाने का दवाब है
  • फ्लीट को बढ़ाना इन स्‍टार्टअप्‍स के लिए चुनौती है

ऑरोरा की प्रतिद्वंदी कंपनी Waymo भी अपनी ड्राइवरलैस मिनीवैन को फीनिक्स में लिमिटेड इलाकों में ऑपरेट करती है।

जापान की टोयोटा मोटर (Toyota Motor) और ऑटोमेटेड ड्राइविंग सिस्‍टम तैयार करने वाली अमेरिकी डेवलपर- ऑरोरा (Aurora) ने अमेरिका के टेक्‍सास में ऑटोनॉमस राइड से जुड़ी फ्लीट की टेस्टिंग शुरू की है। इसमें दो सेफ्टी ऑपरेटर हैं, लेकिन कोई पैसेंजर नहीं है। ऑरोरा की तरफ से यह जानकारी दी गई है। टोयोटा की सिएना मिनीवैन (Sienna minivans) को ऑरोरा के सेल्फ-ड्राइविंग सिस्टम के साथ डलास-फोर्ट-वर्थ इलाके में हाइवे और शहर की सड़कों पर टेस्‍ट किया जाएगा। इस टेस्टिंग में ट्रिप्‍स के साथ एयरपोर्ट के रूट भी शामिल होंगे। 

गौरतलब है कि ऑटोनॉमस व्‍हीकल स्टार्टअप्‍स पर अरबों डॉलर की इन्‍वेस्‍टमेंट हुई है और इस वजह से उनके ऊपर रेवेन्‍यू को बढ़ाने का दवाब है। लेकिन फ्लीट को बढ़ाना इन स्‍टार्टअप्‍स के लिए चुनौती है, क्‍योंकि इसमें तमाम तकनीक मुश्किलें सामने आती हैं। 

एक न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिकी कंपनी ऑरोरा ने कहा है कि इस टेस्टिंग से वह अपनी क्षमता को सामने रख रही है। यह तकनीक एकदम अलग है और टोयोटा के व्‍हीकल को एक आकर्षक राइड बनाती है। बात करें ऑरोरा की प्रतिद्वंदी कंपनी की, तो Waymo अपनी ड्राइवरलैस मिनीवैन को फीनिक्स में लिमिटेड इलाकों में ऑपरेट करती है और इसे इस्‍तेमाल करने के लिए पैसेंजर्स से फीस ली जाती है। एयरपोर्ट पिकअप और ड्रॉप की सुविधा उसके पास नहीं है। 

Waymo का कहना है कि वह सैन फ्रांसिस्को शहर में भी अपने ड्राइवरलैस व्‍हीकल्‍स को लॉन्च करने के लिए तैयार है। हालांकि कंपनी ने इसकी कोई टाइमलाइन नहीं बताई।
Advertisement

वहीं, ऑरोरा को लीड करने वाले क्रिस उर्मसन का कहना है कि उनकी योजना अपनी फ्लीट में लगातार व्‍हीकल्‍स जोड़ने की है। कंपनी, उबर की तरह राइड-हेलिंग नेटवर्क के कमर्शल लॉन्च की तैयारी कर रही है। ऑरोरा ने साल 2020 में उबर की ऑटोनॉमस व्हीकल यूनिट ATG को खरीदा था, जबकि उबर ने ऑरोरा में 26% ओनरशिप इंटरेस्ट हासिल किया था।
Advertisement

दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स (EV) का क्रेज और मांग बढ़ती जा रही है। बीते दिनों एक रिपोर्ट में बताया गया था कि पहली बार इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने वाले लोग गैसोलीन पर चलने वाली कारों में स्विच करने को लेकर अनिच्छुक थे। लोगों में इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका में EV की बिक्री इस महीने की शुरुआत में 4 लाख 34 हजार 879 नई यूनिट्स के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। हालांकि हाइब्रिड गाड़‍ियों की मांग ज्‍यादा मजबूत रही, क्‍योंकि कई कस्‍टमर इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों की ज्‍यादा कीमत, लिमिटेड ड्राइविंग रेंज और चार्जिंग स्टेशनों की कमी के कारण इन्‍हें नहीं खरीद पाए। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Toyota Motor, Waymo, Aurora, EV, Electric Vehicle

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.