महंगी हो जाएंगी Toyota Fortuner से लेकर Hilux, Innova Hycross, Urban Cruiser और Hyryder जैसी कारें

Toyota Kirloskar Motor ने घोषणा की है कि कंपनी 1 अप्रैल, 2024 से चुनिंदा मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी करेगा।

महंगी हो जाएंगी Toyota Fortuner से लेकर Hilux, Innova Hycross, Urban Cruiser और Hyryder जैसी कारें

Photo Credit: Toyota

Toyota Fortuner में पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन हैं।

ख़ास बातें
  • Toyota Kirloskar Motor ने कारों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
  • इस साल कारों की कीमतों में Toyota ने दूसरी बार बढ़ोतरी की है।
  • Toyota Fortuner, Hilux, Innova Hycross और Innova Crysta आदि महंगी होगी।
विज्ञापन
Toyota Kirloskar Motor ने घोषणा की है कि कंपनी 1 अप्रैल, 2024 से चुनिंदा मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी करेगा। कंपनी कुछ कारों के कुछ वेरिएंट पर कीमतों में एक प्रतिशत तक वृद्धि करने के लिए तैयार है। कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन खर्च की वजह बताई है। आइए Toyota की कारों की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस साल कारों की कीमतों में Toyota ने दूसरी बार बढ़ोतरी की है जो कि जनवरी 2024 में हुई थी। इसके अलावा होंडा कार्स इंडिया ने कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी जो कि अगले महीने से लाइनअप में लागू होगी। हालांकि, कीमतों में बढ़ोतरी न्यूनतम हो सकती है, लेकिन इसका असर Toyota Fortuner, Hilux, Innova Hycross, Innova Crysta, Urban Cruiser Hyryder और Glanza पर पड़ने की उम्मीद है।

एक स्टेटमेंट में ऑटोमेकर ने कहा कि "Toyota Kirloskar Motor ने आज घोषणा की है कि कंपनी 1 अप्रैल 2024 से प्रभावी अपनी कारों के कुछ ग्रेड की कीमतों में बढ़ोतरी करने का प्लान बना रही है। अनुमानित 1 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ इस कदम को बढ़ती इनपुट लागत और ऑपरेशनल कॉस्ट के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।"

नए वित्तीय वर्ष के आसपास कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना है और ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में और अन्य वाहन निर्माता कंपनियां अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ाएंगे। Toyota भी 3 अप्रैल को Maruti Suzuki Fronx पर बेस्ड अपनी नई कार पेश करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च पर मॉडल को टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर नाम दिया जा सकता है और यह कीमत में बढ़ोतरी की वजह होगी। ऑटोमेकर Innova Hycross पेट्रोल में नया GX (O) वेरिएंट भी आएगा, जिसे ब्रांड वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  5. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  6. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  7. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  9. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  10. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »