• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • गजब : टॉइलट की दीवार में छेद कर 4.9 करोड़ रुपये के iphone ले गए चोर, जानें कैसे हुआ सबकुछ

गजब : टॉइलट की दीवार में छेद कर 4.9 करोड़ रुपये के iphone ले गए चोर, जानें कैसे हुआ सबकुछ

कॉफी शॉप के टॉइलट में पहुंचकर चोरों ने उस दीवार में छेद कर डाला, जो ऐपल स्‍टोर के बैकरूम की ओर जाती थी।

गजब : टॉइलट की दीवार में छेद कर 4.9 करोड़ रुपये के iphone ले गए चोर, जानें कैसे हुआ सबकुछ

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

रिपोर्ट में बताया गया है कि चोरों ने 5 लाख डॉलर की कीमत के कुल 436 आईफोन्‍स पर हाथ साफ कर लिया।

ख़ास बातें
  • अमेरिका से चोरी का अनोखा मामला सामने आया है
  • चोरों ने एक मॉल में ऐपल स्‍टोर को निशाना बनाया
  • वहां तक पहुंंचने के लिए चोरों ने पास वाली कॉफी शॉप का सहारा लिया
विज्ञापन
अमेरिका में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। पिछले वीकेंड वॉशिंगटन स्थित एक ऐपल स्‍टोर में चोरी हो गई। रिपोर्टों के अनुसार, चोर लगभग 4.9 करोड़ रुपये के ऐपल गैजेट्स ‘उड़ा' ले गए। ऐपल स्‍टोर तक पहुंचने के लिए चोरों ने पास वाली कॉफी शॉप का ‘सहारा' लिया। कॉफी शॉप के टॉइलट में पहुंचकर चोरों ने उस दीवार में छेद कर डाला, जो ऐपल स्‍टोर के बैकरूम की ओर जाती थी। सिएटल के ‘किंग 5 न्यूज' ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कॉफी शॉप का इस्‍तेमाल करके चोरों ने ऐपल स्‍टोर के सुरक्षा उपायों को बायपास कर दिया। 

जिस स्‍टाेर में चोरी हुई वह एल्डरवुड मॉल में स्थित है। चोर वहां सीधे दाखिल नहीं हो सकते थे। उन्‍होंने पास में स्थित कॉफी शॉप का सहारा लिया। रिपोर्ट में बताया गया है कि चोरों ने 5 लाख डॉलर की कीमत के कुल 436 आईफोन्‍स पर हाथ साफ कर लिया।  दिलचस्‍प यह भी है कि कॉफी शॉप के मैनेजर को पता ही नहीं था कि उनकी दुकान, ऐपल स्‍टोर से यूं सटी हुई है कि उसके बाथरूम से ऐपल के स्‍टोर तक पहुंचा जा सकता था। ‘किंग 5 न्यूज' से बातचीत में कॉफी शॉप के मैनेजर एरिक मार्क्स ने कहा कि मुझे कभी यह संदेह नहीं हुआ कि हम ऐपल स्‍टोर के इतने करीब थे। उन्‍होंने कहा कि किसी ने वास्‍तव में इस बारे में सोचा और मॉल का लेआउट हासिल कर लिया। 

इससे पता चलता है कि चोरों ने कितनी सटीक प्‍लानिंग की थी। उन्‍होंने मॉल की पूरी तरह से टोह ली और संभावित कमजोरियों की पहचान करके चोरी को अंजाम दिया। चोरी रात को हुई, जब मॉल में स्थित ऐपल स्‍टोर बंद था और वहां कोई कर्मचारी नहीं था। खबरों के अनुसार, मॉल के अधिकारी लोकल अथॉरिटीज के साथ मामले की जांच में सहयोग कर रहे हैं। ऐपल ने इस चोरी पर कोई बयान नहीं दिया है। 

अधिकारियों को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं,‍ जिनकी मदद केस सुलझाने में ली जा रही है। फुटेज को सार्वजनिक नहीं किया गया है। पुलिस संदिग्‍धों की पहचान कर रही है और उन्‍हें पकड़ने के लिए सुराग तलाश रही है। दिलचस्‍प बात है कि चोरों का निशाना ऐपल स्‍टोर ही था। जिस कॉफी शॉप के जरिए वो स्‍टोर में घुसे, उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया था। सिर्फ कॉफी शॉप के ताले और दीवार तोड़ी गई।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  2. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  3. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  5. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  10. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »