सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण 11 लाख कारें रिकॉल करेगी Tesla

टेस्ला ने नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन को बताया कि वह ऑटोमैटिक विंडो रिवर्सल सिस्टम के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट करेगी

सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण 11 लाख कारें रिकॉल करेगी Tesla

इस गड़बड़ी से कार में बैठे लोगों को चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है

ख़ास बातें
  • रिकॉल में मॉडल 3, मॉडल Y, मॉडल S और मॉडल X कारें शामिल हैं
  • कंपनी की नई कारों में सॉफ्टवेयर के अपडेट को शामिल किया गया है
  • अमेरिकी रेगुलेटर ने कारों में सॉफ्टवेयर की खराबी पर चेतावनी दी है
विज्ञापन
टॉप इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल Tesla की कारों में सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के मामले बढ़ रहे हैं। अमेरिका में कंपनी की लगभग 11 लाख कारों को विंडो ऑटोमैटिक रिवर्सल सिस्टम में खराबी के कारण रिकॉल किया जा रहा है। इस गड़बड़ी से कार में बैठे लोगों को चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है।

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला ने नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) को बताया कि वह ऑटोमैटिक विंडो रिवर्सल सिस्टम के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट करेगी। रिकॉल में मॉडल 3, मॉडल Y, मॉडल S और मॉडल X कारें शामिल हैं। NHTSA का कहना है कि ये कारें पावर विंडोज के लिए फेडरल मोटर व्हीकल सेफ्टी स्टैंडर्ड की जरूरतों को पूरा करने में नाकाम रही हैं। टेस्ला ने बताया कि पिछले महीने प्रोडक्ट की टेस्टिंग के दौरान एंप्लॉयीज ने विंडो ऑटोमैटिक रिवर्सल सिस्टम में कुछ कमियों को पकड़ा था। कंपनी ने कहा कि उसे इस गड़बड़ी के कारण किसी वॉरंटी क्लेम, फील्ड रिपोर्ट्स, दुर्घटना या चोटों की जानकारी नहीं है। 

कंपनी की नई कारों में सॉफ्टवेयर के अपडेट को शामिल किया गया है। हाल ही में Tesla के खिलाफ कार में ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम नहीं देने के कारण मुकदमा किया गया है। एक कस्टमर की ओर से दायर इस मुकदमे में कहा गया है कि उन्होंने टेस्ला का मॉडल X खरीदा था और कंपनी को ड्राइवर असिस्टेंस सॉफ्टवेयर के लिए अतिरिक्त रकम चुकाई थी। हालांकि, कंपनी ने विज्ञापन में बताए गए फुल सेल्फ-ड्राइविंग के फीचर को उपलब्ध नहीं कराया है। कंपनी को पिछले महीने जर्मनी के एक कोर्ट ने ऑटोपायलट और ऑटोनॉमस ड्राइविंग फीचर्स का विज्ञापन जारी रखने की अनुमति दी थी। 

इस मामले में कैलिफोर्निया के कस्टमर ने दावा किया है कि टेस्ला ने अपने ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम को लेकर गलत और भ्रामक जानकारी दी थी। उन्होंने कहा है कि टेस्ला और इसके CEO Elon Musk लगभग छह वर्षों से सेल्फ-ड्राइविंग व्हीकल्स उपलब्ध कराने का वादा कर रहे हैं। कानूनी मामले में बताया गया है, "ये वादे लगातार झूठ साबित हुए हैं। मीडिया का ध्यान खींचने और तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में एक बड़ी कंपनी बनने के लिए के लिए टेस्ला और मस्क ऐसे वादे करते हैं।" इस महीने की शुरुआत में कैलिफोर्निया राज्य के ट्रांसपोर्टेशन रेगुलेटर ने कंपनी पर अपने ऑटोपायलट और सेल्फ-ड्राइविंग फीचर्स का झूठा विज्ञापन करने का आरोप लगाया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, Tesla, EV, Elon Musk, Market, Software, Regulator, System, America
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  11. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  8. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »