Tesla का स्टॉक Omicron के कारण गिरावट के बावजूद बहुत महंगा

Elon Musk ने स्टॉक प्राइस में तेजी का फायदा भी उठाया है और अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचकर अच्छा मुनाफा कमाया है

Tesla का स्टॉक Omicron के कारण गिरावट के बावजूद बहुत महंगा

आगामी वर्षों में इलेक्ट्रिक कारों के मार्केट में रेंज और Tesla के लिए चुनौतियां भी बढ़ेंगी

ख़ास बातें
  • यह स्टॉक पिछले कुछ महीनों में काफी चढ़ा है
  • Tesla की कारें अभी EV सेगमेंट में टॉप पर हैं
  • इसमें नई कंपनियों के आने से Tesla के लिए कॉम्पिटिशन भी बढ़ेगा
विज्ञापन
दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के स्टॉक पर भी कोरोना के वेरिएंट Omicron के कारण बिकवाली होने से गिरावट आई है। Elon Musk की इस कंपनी का स्टॉक अभी तक के हाई लेवल से लगभग 10 प्रतिशत गिरकर कारोबार कर रहा है। हालांकि, इसके बावजूद इस स्टॉक का प्राइस पिछले वर्ष की तुलना में 58 प्रतिशत अधिक है और इस वर्ष अभी तक यह लगभग 40 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी की सेल्स की तुलना में स्टॉक का प्राइस 24 गुना अधिक है।

Elon Musk ने स्टॉक प्राइस में तेजी का फायदा भी उठाया है और अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचकर अच्छा मुनाफा कमाया है। स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनवेस्टर्स भी इसमें कुछ प्रॉफिट बुकिंग कर सकते हैं। Tesla के स्टॉक का लॉन्ग-टर्म चार्ट देखने पर हाल के दिनों में आई गिरावट बहुत कम लग रही है। Nasdaq की रिपोर्ट के अनुसार, अगर Omicron से मार्केट में गिरावट जारी रहती है तो Tesla के स्टॉक का प्राइस तेजी से नीचे आ सकता है। इस स्टॉक का प्राइस-टु-सेल्स मल्टीपल बहुत अधिक होने और आईफोन बनाने वाली Apple की कार के अगले कुछ वर्षों में लॉन्च होने की संभावना से भी Tesla के स्टॉक पर प्रेशर पड़ेगा।

यह स्टॉक पिछले कुछ महीनों में काफी चढ़ा है और कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1 लाख करोड़ डॉलर को पार कर गया है। Tesla की कारें अभी  EV सेगमेंट में टॉप पर हैं और यह मार्केट तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, इसमें नई कंपनियों के आने से Tesla के लिए कॉम्पिटिशन भी बढ़ेगा। इलेक्ट्रिक ट्रक में Rivian की ओर से कड़ी टक्कर मिल सकती है। अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनियां भी कारों के इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च कर रही हैं। आगामी वर्षों में इलेक्ट्रिक कारों के मार्केट में रेंज और Tesla के लिए चुनौतियां भी बढ़ेंगी। चीन की NIO जैसी EV कंपनियां भी इस मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, Tesla की कारों को पसंद करने वालों की बड़ी संख्या है और कंपनी के नए मॉडल्स लॉन्च करने से इसकी सेल्स भी मजबूत होगी। 

Apple ने अगले चार वर्षों में सेल्फ-ड्राइविंग कार लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है। इससे  Tesla को कड़ी चुनौती मिल  सकती है। Apple के स्टॉक में भी कंपनी की कार लॉन्च करने की योजना से तेजी आई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन सब कारणों के मद्देनजर इनवेस्टर्स को Tesla के स्टॉक में संभलकर इनवेस्ट करना चाहिए। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tesla, EV, Share, Apple, Elon Musk
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »