• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिक्योरिटी रेगुलेटर की नाराज़गी के चलते Tesla ने इलेक्ट्रिक कारों से हटाया "गेमिंग फीचर"

सिक्योरिटी रेगुलेटर की नाराज़गी के चलते Tesla ने इलेक्ट्रिक कारों से हटाया "गेमिंग फीचर"

इस फीचर को "Passanger Play" कहा जाता है, और NHTSA का कहना है कि यह फीचर ड्राइवर का ध्यान भटका सकता है और दुर्घटना के जोखिम को बढ़ा सकता है। 

सिक्योरिटी रेगुलेटर की नाराज़गी के चलते Tesla ने इलेक्ट्रिक कारों से हटाया

Tesla की एक कार का 2018 में कैलिफोर्निया में हुए हादसे के पीछे ऑटोपायलट मोड में ड्राइवर का फोकस भंग होना कारण था

ख़ास बातें
  • Tesla ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों से हटाया "Passenger Play" फीचर
  • रोड सेफ्टी से जुड़े अमेरिकी रेगुलेटर ने जताई थी चिंता
  • चलती कार में पैसेंजर को इंफोटेनमेंट सिस्टम में गेम खेलने देता था यह फीचर
विज्ञापन
अमेरिकी नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने गुरुवार को जानकारी दी है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी Tesla अपनी इलेक्ट्रिक कारों (Electric cars) में चलती गाड़ी में सेंटर स्क्रीन पर वीडियो गेम खेलने देने के फीचर को बंद कर देगी। बता दें, कि टेस्ला ने ओवर-द-एयर अपडेट के जरिए इस साल गर्मियों में अपनी सभी इलेक्ट्रिक कार्स में एक गेमिंग फीचर रिलीज़ किया था, जिसमें पैसेंजर कार के सेंटर इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन पर गेम खेल सकते हैं। NHTSA ने इस फीचर को खतरनाक बताया था और इसकी जांच करने का फैसला किया था। यूं तो Tesla ने इस फीचर को केवल पैसेंजर के लिए रिलीज़ किया था, लेकिन कई लोगों और रेगुलेटर का मानना था कि इससे ड्राइवर का ध्यान भी भटकेगा और दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ेगी। 

न्यूज़ एजेंसी Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, NHTSA ने जानकारी दी है कि टेस्ला इलेक्ट्रिक कारों में से केवल इस फीचर को हटाया गया है, लेकिन कार की ऑनरशिप या बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जैसा कि हमने बताया, टेस्ला द्वारा यह कदम बुधवार को एनएचटीएसए द्वारा की गई घोषणा के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि रेगुलेटर ने 2017 के बाद से बेचे गए 580,000 टेस्ला इलेक्ट्रिक व्हीकलर्स पर एक औपचारिक सुरक्षा जांच शुरू की थी।

इस फीचर को "Passanger Play" कहा जाता है, और NHTSA का कहना है कि यह फीचर ड्राइवर का ध्यान भटका सकता है और दुर्घटना के जोखिम को बढ़ा सकता है। 

रेगुलेटर के एक प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि टेस्ला ने NHTSA को सूचित किया है कि एक सॉफ्टवेयर अपडेट "पैसेंजर प्ले" फीचर को लॉक कर देगा और व्हीकल के चलने पर इसका उपयोग करने की क्षमता को बंद कर देगा।

सुरक्षा से जुड़े लोग टेस्ला के ऑटोपायलट मोड को लेकर भी चिंता जता चुके हैं। उनका मानना है कि ड्राइवर्स का सड़क पर से ध्यान हटने की संभावना काफी बढ़ सकती है, खासकर जब टेस्ला व्हीकल सेमी-ऑटोनोमस (ऑटोपायल) मोड पर चल रहे हों।

नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में कैलिफोर्निया में ऑटोपायलट मोड पर चल रही एक टेस्ला कार की दुर्घटना का कारण ड्राइवर का फोकस भंग (काफी हद तक फोन गेम एप्लिकेशन से) होना था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tesla Gaming Feature, Tesla cars, electric cars
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »